बिहार में कानूनगो, अमीन समेत अन्य पदों पर भर्ती की सौगात; जल्द शुरू होंगे आवेदन
बिहार में कानूनगो, अमीन, विशेष सर्वेक्षण लिपिक और विशेष सर्वेक्षण बंदोबस्त पदाधिकारी के पदों पर जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन शुरू किये जा सकते हैं।

bihar govt job vacancy 2026
HighLights
बिहार राजस्व विभाग में आने वाली है बंपर भर्ती।
अमीन, कानूनगो, लिपिक सहित अन्य पद रिक्त।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में सरकारी नौकरी की बहार आने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार राज्य में कानूनगो, अमीन, विशेष सर्वेक्षण लिपिक और विशेष सर्वेक्षण बंदोबस्त पदाधिकारी के बंपर पदों पर भर्ती आने वाली है। जल्द ही इन पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन स्टार्ट किये जायेंगे। ऐसे में जो भी अभ्यर्थी इन पदों के लिए योग्यता रखते हैं वे अपनी तैयारियों को स्टार्ट कर दें ताकी सरकारी नौकरी का सपना पूरा कर पाएं।
कहां कितने पद हैं रिक्त
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व विभाग में 5000 से अधिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से पहले चरण में 3310 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लिए जायेंगे वहीं अन्य पदों के लिए बाद में भर्ती की जाएगी। आप नीचे टेबल से देख सकते हैं कि किस पद के लिए कितने पद रिक्त हैं।
| पद का नाम | रिक्त पदों की संख्या |
| विशेष सर्वेक्षण बंदोबस्त पदाधिकारी | 96 |
| विशेष सर्वेक्षण कानूनगो | 414 |
| विशेष सर्वेक्षण अमीन | 2609 |
| विशेष सर्वेक्षण लिपिक | 191 |
पद के लिए योग्यता
विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी
AICTE / UGC से मान्यता प्राप्त तथा सम्बन्धित राज्यों के SBTE से पंजीकृत संस्थानों से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक एवं 2 (दो) वर्षों का सरकारी / निबंधित गैर सरकारी संस्थानों में कार्य करने का न्यूनतम अनुभव।
विशेष सर्वेक्षण कानूनगो
AICTE / UGC से मान्यता प्राप्त तथा सम्बन्धित राज्यों के SBTE से पंजीकृत संस्थानों से तीन वर्षीय सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा एवं 2 (दो) वर्षों का सरकारी / निबंधित गैर सरकारी संस्थानों में कार्य करने का न्यूनतम अनुभव।
विशेष सर्वेक्षण अमीन
AICTE / UGC से मान्यता प्राप्त तथा सम्बन्धित राज्यों के SBTE से पंजीकृत संस्थानों से तीन वर्षीय सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
विशेष सर्वेक्षण लिपिक
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों / संस्थानों से स्नातक की डिग्री।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।