विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPTET 2026: यूपी टीईटी के लिए रजिस्ट्रेशन 24 नवंबर से शुरू, फरवरी में इस डेट से स्टार्ट होगी परीक्षा, यहां देखें पूरी अपडेट

Published: Thu, 19 Nov 2026 09:41 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 19 Nov 2026 10:00 AM (GMT+05:30)

यूपीईएसएससी की ओर से UPTET Registration Date 2026 जारी कर दी गई है। ऑनलाइन आवेदन 24 नवंबर से शुरू होने जा रहे हैं।

UPTET 2026 Registration Date: 24 नवंबर से स्टार्ट।

UPTET 2026 Registration Date: 24 नवंबर से स्टार्ट।

HighLights

  1. यूपी टीईटी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन जल्द शुरू।

  2. 23 दिसंबर तक अप्लाई करने का मौका।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के लिए ऑनलाइन आवेदन तिथि की घोषणा कर दी गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से साझा की गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक UPTET 2026 Registration 24 नवंबर से शुरू होने जा रहे हैं। जो अभ्यर्थी UPTET Exam 2027 Date में भाग लेने चाहते हैं। वे आधिकारिक पोर्टल की मदद से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे। यूपी टीईटी की परीक्षा में आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 दिसंबर है और अभ्यर्थी 27 नवंबर तक अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।

यहां देखें UPTET का पूरा शेड्यूल

  • विज्ञापन प्रकाशन की तिथि: 24 नवंबर, 2026
  • ओटीआर और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू: 24 नवंबर, 2026
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 23 दिसंबर, 2026
  • फॉर्म में सुधार करने की तिथि: 27 दिसंबर, 2026
  • परीक्षा की तिथि: 26 और 27 फरवरी, 2027

प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए होगा UPTET

यह परीक्षा कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों और कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों के लिए आयोजित कराई जाएगी।

कब शुरू होगी परीक्षा

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक यूपी टीईटी की परीक्षा 26 और 27 फरवरी, 2027 को आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा से कुछ दिन पहले आधिकारिक पोर्टल पर एडमिट कार्ड की घोषणा की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिये अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

आवेदन से पहले OTR जरूरी

जो अभ्यर्थी यूपी टीईटी की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं। उन्हें ऑनलाइन आवेदन करने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी OTR प्रक्रिया को पूरा करना होगा। बगैर ओटीआर प्रक्रिया के अभ्यर्थी यूपी टीईटी की परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। ओटीआर से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार दिए गए ttps://uptet.upessc.org/otr/info लिंक पर पूरी जानकारी देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- SBI Clerk Mains Admit Card 2026 Out: एसबीआई क्लर्क मेंस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link

 

 

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।