विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPTET 2026: इलाहबाद हाई कोर्ट ने दो सवाल हटाए, अब 148 प्रश्नों के आधार पर रिवाइज्ड रिजल्ट होगा जारी; पढ़ें डिटेल

Published: Sun, 01 Nov 2026 01:43 PM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2026 02:43 PM (IST)

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी टीईटी 2026 के विवादित प्रश्नों पर सुनवाई करते हुए संशोधित परिणाम जारी करने का आदेश दिया ...और पढ़ें

UPTET 2026: टीईटी का संशोधित रिजल्ट होगा जारी।

UPTET 2026: टीईटी का संशोधित रिजल्ट होगा जारी।

HighLights

  1. यूपी टीईटी का रिजल्ट दोबारा होगा जारी।

  2. इलाहबाद हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी टीईटी 2026 एग्जाम में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी टीईटी (UPTET) परीक्षा के विवादित प्रश्नों और उत्तर कुंजी (Answer Key) को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए परीक्षा नियामक प्राधिकरण (PNA) को संशोधित परिणाम जारी करने का आदेश दिया है।

कोर्ट के सुनवाई में क्या कहा?

इलाहबाद हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान पाया कि परीक्षा के मास्टर सेट में शामिल प्रश्न 36 और 37 के विकल्प अस्पष्ट और त्रुटिपूर्ण थे। आयोग द्वारा इन दोनों प्रश्नों के दो-दो उत्तर सही मानते हुए केवल चुनिंदा विकल्पों का चयन करने वाले अभ्यर्थियों को ही अंक दिए गए थे। हाईकोर्ट की एकलपीठ ने इस प्रक्रिया को अनुचित और असमान माना। अदालत ने स्पष्ट निर्णय दिया कि इन दोनों विवादित प्रश्नों को संपूर्ण मूल्यांकन प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाए और केवल शेष 148 प्रश्नों के आधार पर ही सभी अभ्यर्थियों के अंकों का पुनर्मूल्यांकन करके नया स्कोरकार्ड तैयार करने का निर्देश दिया है।

नए सिरे से कटऑफ होगा तय, लाखों अभ्यर्थी हो जायेंगे परीक्षा के लिए क्वालीफाई

इलाहबाद हाई कोर्ट द्वारा दिए गए इस आदेश के बाद परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों के परिणाम पर पड़ेगा। 148 अंकों के आधार पर पुनर्मूल्यांकन होने से कट-ऑफ का दायरा नए सिरे से तय होगा, जिससे 1 या 2 नंबरों से पात्रता परीक्षा पास करने से चूके अभ्यर्थियों को बहुत बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

केवल याचिकाकर्ता नहीं, सभी को मिलेगा लाभ

अदालत ने अपने आदेश में यह बात पूरी तरह साफ कर दी है कि इस फैसले का लाभ सिर्फ याचिकाकर्ताओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि परीक्षा देने वाले सभी प्रभावित उम्मीदवारों को समान रूप से दिया जाएगा।

आदेश के क्या हैं मुख्य बिंदु

  1. दो प्रश्न मूल्यांकन से बाहर: मास्टर प्रश्न पत्र के प्रश्न संख्या 36 और 37 को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है।
  2. 148 अंकों पर नया रिजल्ट: परीक्षा का संशोधित परिणाम अब 150 के बजाय 148 प्रश्नों के आधार पर तैयार होगा।
  3. सभी अभ्यर्थियों को समान लाभ: यह आदेश केवल कोर्ट जाने वाले याचिकाकर्ताओं पर ही नहीं, बल्कि सभी परीक्षार्थियों पर लागू होगा।
  4. सीमांत अभ्यर्थियों को राहत: 1 या 2 अंक से अनुत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों के पास होने की संभावना बढ़ गई है।
  5. केवल पात्रता का आधार: परीक्षा पास करने से शिक्षक पद के लिए केवल योग्यता मिलती है, सीधे नौकरी का दावा नहीं किया जा सकता।

कहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • संशोधन टीईटी रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी होगा। इसके बाद उम्मीदवार नीचे दी जा रही स्टेप्स को फॉलो करके परिणाम की जांच कर सकेंगे-
  • यूपी टीईटी रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको लॉग इन डिटेल दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • अब परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही उसका प्रिंटआउट भी ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें- CBSE: दसवीं के लिए 5 अनिवार्य विषय जरूरी, स्किल सब्जेक्ट बनेगा सुरक्षा कवच; मुख्य विषय में फेल होने पर भी हो जायेंगे पास!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।