CBSE: दसवीं के लिए 5 अनिवार्य विषय जरूरी, स्किल सब्जेक्ट बनेगा सुरक्षा कवच; मुख्य विषय में फेल होने पर भी हो जायेंगे पास!
सीबीएसई ने 2028 की 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए नया पैटर्न घोषित किया है, जिसमें 5 अनिवार्य विषय होंगे और ...और पढ़ें

CBSE
HighLights
2028 की 10वीं बोर्ड परीक्षा में 5 अनिवार्य विषय।
स्किल विषय मुख्य विषय में फेल होने पर पास कराएगा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड से कक्षा 9 में पढ़ रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण खबर है। वर्तमान में कक्षा 9 में पढ़ रहे छात्रों के लिए 2028 की CBSE कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में पांच अनिवार्य विषय (Standard Papers) होंगे। इसके साथ ही छात्रों के पास एक अतिरिक्त स्किल विषय चुनने का विकल्प रहेगा। गणित, विज्ञान या सामाजिक विज्ञान में फेल होने की स्थिति में भी अतिरिक्त स्किल विषय की परीक्षा पास करने में मदद कर सकता है।
सीबीएसई बोर्ड ने दी यह सूचना
परीक्षा के नए पैटर्न को स्पष्ट करते हुए सीबीएसई ने गुरुवार को व्यावसायिक शिक्षा के लिए दो रास्ते रेखांकित किए। छात्र 'स्कूल-आधारित मूल्यांकन' और 'राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त स्किल सर्टिफिकेट' देने वाली बोर्ड परीक्षा के बीच चुनाव कर सकते हैं। विशेष रूप से 2026-27 सत्र में कक्षा 9 में पढ़ने वाले उन छात्रों पर लागू होता है, जो 2028 में अपनी कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देंगे।
नंदन नीलेकणि टास्क फोर्स का कार्यकाल किया गया एक्सटेंड
केंद्र सरकार ने परीक्षा सुधारों पर नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता वाली टास्क फोर्स का कार्यकाल जनवरी 2027 तक बढ़ा दिया है। पैनल द्वारा अपनी सिफारिशों को अंतिम रूप देने से पहले प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) मुख्यमंत्रियों और मुख्य सचिवों के साथ परामर्श करना चाहता है। इस 6 सदस्यीय पैनल का गठन NEET-UG विवाद के बाद परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए किया गया था।
पैनल का मुख्य ध्यान परीक्षा की जिम्मेदारियों को अलग-अलग एजेंसियों में बांटने, हर जिले में सुरक्षित सरकारी नियंत्रित टेस्टिंग सेंटर बनाने, और NTA, SSC, IBPS जैसी संस्थाओं के लिए एक 'कॉमन एग्जाम कैलेंडर' तैयार करने पर है ताकि परीक्षाओं की तारीखों में टकराव न हो।