UPSSSC प्लाटून कमांडर-ब्लॉक ऑर्गेनाइजर आंसर की जारी; डाउनलोड करें PDF; इस डेट तक आपत्ति दर्ज करने का मौका
यूपीएसएसएससी Platoon Commander Block Organizer भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी हो गई है। किसी उत्तर से संतुष्ट न होने पर 1 दिसंबर तक उस पर ऑब्जेक्शन दर्ज किया जा सकता है।

UP Platoon Commander Block Organizer Answer key
HighLights
प्लाटून कमांडर, ब्लॉक ऑर्गेनाइजर आंसर की डाउनलोड के लिए उपलब्ध।
1 दिसंबर तक रहेगा आपत्ति दर्ज करने का मौका।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपीएसएसएससी की ओर से प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गेनाइजर भर्ती परीक्षा का आयोजन 22 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक करवाया गया था। अब UPSSSC की ओर से इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। उत्तर कुंजी का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर एक्टिव है। उम्मीदवार चाहें तो साइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके उत्तर कुंजी डाउनलोड कर लें।
1 दिसंबर तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका
अभ्यर्थी प्रोविजनल उत्तर कुंजी डाउनलोड करके अपने सभी प्रश्न उत्तरों का मिलान कर लें और इस दौरान अगर वे इसमें दिए किसी भी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं तो 1 दिसंबर तक उस पर अपना ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं। प्रति उत्तर पर ऑब्जेक्शन के लिए 100 रुपये भुगतान करना होगा। आपत्ति ऑनलाइन माध्यम से दर्ज की जा सकती है, ऑफलाइन डाक आदि माध्यम से ऑब्जेक्शन स्वीकार नहीं होगा।
आंसर की डाउनलोड करने और ऑब्जेक्शन का तरीका
- UPSSSC Platoon Commander Answer Key download करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर लिखित परीक्षा आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
- वेरिफिकेशन कोड दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब आप मास्टर आंसर की प्राप्त कर सकते हैं और यहीं से उत्तर सेलेक्ट करके इस पर ऑब्जेक्शन भी दर्ज कर सकते हैं।
UPSSSC Platoon Commander Answer Key 2026 Link (ऑब्जेक्शन लिंक)
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लेना होगा। फिजिकल टेस्ट क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा और इसमें पास होना अनिवार्य रहेगा। इस भर्ती के माध्यम से प्लाटून कमांडर के 52 व ब्लॉक ऑर्गेनाइजर के 243 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।