UPSSSC हवलदार इंस्ट्रक्टर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link; परीक्षा 22 नवंबर को
उत्तर प्रदेश हवलदार इंस्ट्रक्टर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 209 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

UPSSSC Havildar Instructor Admit Card 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
हवलदार इंस्ट्रक्टर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी।
आधिकारिक वेबसाइट से करें डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने हवलदार इंस्ट्रक्टर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड की घोषणा कर दी गई है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। वे यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को उपयोग करना होगा।
इन 6 तरीकों से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
हवलदार इंस्ट्रक्टर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। यहां उम्मीदवारों की मदद के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर Important Announcement सेक्शन पर क्लिक कर लें।
- इसके बाद UPSSSC Havildar Instructor Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक कर लें।
- अब लॉगिन डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस दिन होगी परीक्षा
यूपीएसएसएससी की ओर से हवलदार इंस्ट्रक्टर परीक्षा का आयोजन 22 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा में उम्मीदवारों से भारत का इतिहास, भारत एवं विश्व का भूगोल, भारत का आर्थिक एवं सामाजिक विकास, भारत में खेल, भारतीय राजव्यवस्था एवं भारतीय समाज आदि विषयों से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा 2 घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
एडमिट कार्ड डाउलोड करने के बाद उसमें दी गई जरूरी जानकारी जैसे रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा की तिथि एवं शिफ्ट आदि की जांच ध्यान से कर लें।