UPSSSC: यूपी हवलदार इंस्ट्रक्शन परीक्षा की आंसर-की जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link
यूपी हवलदार इंस्ट्रक्शन परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार 30 नवंबर तक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSSSC Havaldar Instructor Answer Key 2026
HighLights
यूपी हवलदार इंस्ट्रक्शन परीक्षा की आंसर-की जारी।
30 नवंबर तक डाउनलोड करने का मौका।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी हवलदार इंस्ट्रक्शन की परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल UPSSSC की ओर से UP Havldar Instructor Answer Key 2026 की घोषणा कर दी गई है। जो अभ्यर्थी रिजल्ट से पहले परीक्षा में अपने प्रदर्शन का आकलन करना चाहते हैं। वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिये अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
इन 5 तरीकों से डाउनलोड करें आंसर-की
आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स की मदद से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
- आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर Important Announcement सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद UP Havildar Instructor Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आंसर-की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस डेट पर हुई थी परीक्षा
यूपीएसएसएससी की ओर से हवलदार इंस्ट्रक्शन परीक्षा का आयोजन 22 नवंबर, 2026 को किया गया था। बता दें, यह परीक्षा राज्य में कुल 209 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित कराई गई थी।
कब जारी होंगे नतीजे
यूपीएसएसएससी की ओर रिजल्ट जारी करने से संबंधित फिलहाल कोई आधिकारिक तिथि की पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन तमाम रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट आंसर-की प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात जल्द ही जारी किया जाएगा।
इस डेट तक डाउनलोड करने का मौका
हवलदार इंस्ट्रक्शन परीक्षा की उत्तर कुंजी ऑफिशियल वेबसाइट पर 30 नवंबर, 2026 तक डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध रहेगी। ऐसे में सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले अपनी उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट से अवश्य डाउनलोड कर लें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।