UP PRT Admit Card 2026 Date: यूपी प्राइमरी टीचर परीक्षा के लिए कब जारी होगा एडमिट कार्ड? यहां देखें पूरी अपडेट
यूपी प्राइमरी टीचर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का एलान जल्द ही किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे।

UP Primary Teacher Admit Card 2026
HighLights
जल्द जारी होगी प्राइमरी टीचर परीक्षा का रिजल्ट।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से यूपी प्राइमरी टीचर भर्ती के लिए एग्जाम सिटी स्लिप का एलान कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अब एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार है। बता दें, आयोग की ओर से एडमिट कार्ड जारी करने से संबंधित आधिकारिक तिथि की पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन तमाम रिपोर्ट्स की मानें तो एडमिट कार्ड अगले सप्ताह तक जारी किया जा सकता है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
कैसे और कहां से डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड
एडमिट कार्ड की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in विजिट करनी होगी।
- वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब UP Primary Teacher Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
कब होगी परीक्षा
यूपी प्राइमरी टीचर परीक्षा का आयोजन 03 और 04 दिसंबर, 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा यूपी के निर्धारित एग्जाम सेंटर में आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य ज्ञान एवं करेंट अफेयर्स, तार्किक ज्ञान, हिंदी, संस्कृत, विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक अध्ययन, शिक्षण कौशल, बाल मनोविज्ञान आदि विषयों से 120 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक अंक और प्रत्येक सही सवाल के लिए 3 अंक की कटौती की जाएगी।
परीक्षा में शामिव होने वाले सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।