विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Excise Constable Result 2026: यूपी एक्साइज कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link; पीईटी इस डेट से स्टार्ट

Published: Tue, 24 Nov 2026 10:06 AM (IST)

यूपीएसएसएससी की ओर से UP Excise Constable Result 2026 की घोषणा कर दी गई है। परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के लिए दिसंबर में पीईटी का आयोजन किया जाएगा।

UP Excise Constable Result 2026

 UP Excise Constable Result 2026

HighLights

  1. यूपी एक्साइज कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी।

  2. सफल अभ्यर्थी पीईटी में होंगे शामिल।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से एक्साइज कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे और बेसब्री से UP Excise Constable Result 2026 रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। वे अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल का उपयोग करना होगा।

कैसे और कहां से डाउनलोड करें रिजल्ट

एक्साइज कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  1. रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर Important Announcement सेक्शन पर जाएं।
  3. अब UP Excise Constable Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  5. लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  6. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

 UP Excise Constable Result 2026 Notice

सफल उम्मीदवार PET में होंगे शामिल

जो उम्मीदवार एक्साइज कॉन्स्टेबल की मुख्य परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं। उन्हें अब शारीरिक मापदंड एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। शारीरिक मापदंड एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 07 दिसंबर, 2026 को लउनऊ में कराया जाएगा।

2591 उम्मीदवार पीईटी के लिए शॉर्टलिस्ट

मुख्य परीक्षा के आधार पर कुल 2591 उम्मीदवारों को अगले चरण यानी शारीरिक मापदंड एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ भी जारी की गई है। उम्मीदवार कैटेगरी वाइज कटऑफ लिस्ट चेक कर सकते हैं।

अनारक्षित: 82.50
अनुसूचित जाति: 69.75
अनुसूचित जनजाति: 64.50
अन्य पिछड़ा वर्ग: 79.25
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग: 80.00
महिला: 72.00

 

यह भी पढ़ें- SSC CHSL Exam City Slip 2026: सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा की सिटी स्लिप जारी, यहां से करें ssc.gov.in डाउनलोड

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।