विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SSC CHSL Exam City Slip 2026: सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा की सिटी स्लिप जारी, यहां से करें ssc.gov.in डाउनलोड

Published: Tue, 24 Nov 2026 09:34 AM (GMT+05:30)

एसएससी की ओर से SSC CHSL Tier-I 2026 Exam City Slip का एलान कर दिया गया है। परीक्षा 30 नवंबर से शुरू होने जा रही है।

SSC CHSL Tier I Exam City Slip 2026

 SSC CHSL Tier I Exam City Slip 2026 

HighLights

  1. सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा की सिटी स्लिप जारी।

  2. ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कर्माचारी चयन आयोग की ओर से सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा की सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार परीक्षा में भगा लेने से पहले अपने परीक्षा शहर के बारे में जानकारी हासिल करना चाहते हैं। वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिये SSC CHSL Tier-I Exam City Slip 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल का उपयोग करना होगा।

कैसे और कहां से करें डाउनलोड

सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा की सिटी स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर सिटी स्लिप सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद SSC CHSL Tier-I Exam City Slip 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करें।
  5. लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओप न हो जाएगी।
  6. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

कब होगी परीक्षा

सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा का आयोजन 30 नवंबर से लेकर 31 दिसंबर, 2026 के बीच किया जाएगा। परीक्षा से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड की घोषणा भी की जाएगी। उम्मीदवार एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

एग्जाम पैटर्न

टियर-1 की परीक्षा में उम्मीदवारों से अंग्रेजी, जनरल इंटेलिजेंस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और सामान्य जागरूकता विषय से 200 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में पास होंगे। उन उम्मीदवारों को टियर-2 परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। 

 

यह भी पढ़ें: JEE Mains 2027: जेईई मेन सेशन-1 परीक्षा के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट कल, परीक्षा 20 जनवरी से होगी स्टार्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।