JEE Mains 2027: जेईई मेन सेशन-1 परीक्षा के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट कल, परीक्षा 20 जनवरी से होगी स्टार्ट
जेईई मेन सेशन-1 परीक्षा में आवेदन करने की लास्ट डेट कल यानी 22 नवंबर है। अभ्यर्थी ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
-1795261270181_m.webp)
NTA JEE Mains Session I 2027
HighLights
आवेदन करने की लास्ट डेट कल।
जल्द कर लें अप्लाई।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एनटीए जेईई मेन सेशन-1 की परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक NTA JEE Mains Session I 2027 के लिए आवेदन नहीं किया है। उन अभ्यर्थियों के पास आवेदन करने का कल यानी 22 नवंबर तक आखिरी मौका है। ऐसे में सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें।
कब होगा एग्जाम
एनटीए की ओर से जेईई मेन सेशन-1 परीक्षा का आयोजन 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा शहर की जानकारी यानी सिटी स्लिप 30 दिसंबर और एडमिट कार्ड 13 जनवरी, 2026 को जारी किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।
कैसे करें JEE Mains 2027 के लिए अप्लाई
इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए यहां 6 आसान स्टेप्स बताए जा रहे हैं।
- आवेदन करने के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर Candidate Activity पर क्लिक करें।
- इसके बाद Online Application Form for JEE (Main) 2027 – Session 1 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के मांगी गई डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- अब रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें और दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।