UP BCG Technician Result 2026: यूपी बीसीजी टेक्नीशियन परीक्षा का रिजल्ट जारी, एक क्लिक से डाउनलोड करें रिजल्ट
यूपी बीसीजी टेक्नीशियन परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

UPSSSC BCG Technician Result 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
बीसीजी टेक्नीशियन परीक्षा का रिजल्ट जारी।
ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड करें पीडीएफ।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से बीसीजी टेक्नीशियन परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया है। जो उम्मीदवार 30 जून, 2026 को लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे। वे UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर UP BCG Technician Result 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड आदि को दर्ज करना होगा।
इन 6 तरीकों से डाउनलोड करें रिजल्ट
यूपी बीसीजी टेक्नीशियन परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। यहां रिजल्टचेक करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं।
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर Important Announcement सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद UPSSSC BCG Technician Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई लॉगिन डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस डेट तक दस्तावेज करने होंगे जमा
जो उम्मीदवार इस परीक्षा में पास हुए हैं। उन्हें 20 नवंबर, 2026 तक आधिकारिक पोर्टल पर जरूरी दस्तावेजों को जमा करना होगा। आयोग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक इस परीक्षा में कुल 76 अभ्यर्थियों को अगल चरण की परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।