विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPSC NDA 2 Result 2026: यूपीएससी एनडीए-II परीक्षा का रिजल्ट जारी, एक क्लिक से करें तुरंत डाउनलोड

Published: Sat, 10 Oct 2026 09:13 AM (IST)Updated: Sat, 10 Oct 2026 09:34 AM (IST)

यूपीएससी की ओर से UPSC NDA 2 Result 2026 जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

UPSC NDA 2 Result 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

UPSC NDA 2 Result 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. यूपीएससी ने एनडीए परीक्षा का रिजल्ट किया जारी।

  2. पीडीएफ फॉर्मेट में जारी हुआ रिजल्ट।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग UPSC ने नेशनल डिफेंस एकेडमी और नेवल एकेडमी-II परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे। वे UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर UPSC NDA II Result 2026 देख व डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, यूपीएससी की ओर से परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर, 2026 को किया गया था। यूपीएससी की ओर से रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों का नाम रिजल्ट में शामिल होगा। उन्हें एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

कैसे और कहां से डाउनलोड करें रिजल्टॉ

एनडीए 2 परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  • रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद UPSC NDA 2 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

एसएसबी इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट

जो उम्मीदवार एनडीए 2 की परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। उन्हें जल्द ही सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (SSB) इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके साथ ही परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट चेक करने के लिए पीडीएफ में अपने रोल नंबर की जांच ध्यान से कर लें।

इतने उम्मीदवारों का होगा चयन

इस परीक्षा के जरिये कुल 394 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें आर्मी के लिए कुल 208 पद, नेवी के लिए कुल 42 पद, एयरफोर्स के लिए कुल 120 पद और नेवल एकेडमी के लिए कुल 24 पद आरक्षित किए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें: SSC Phase 14 Answer Key 2026 OUT: एसएससी सिलेक्शन फेज 14 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी, इस डेट तक आपत्ति दर्ज करने का मौका