विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SSC Phase 14 Answer Key 2026 OUT: एसएससी सिलेक्शन फेज 14 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी, इस डेट तक आपत्ति दर्ज करने का मौका

Published: Fri, 09 Oct 2026 05:02 PM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2026 05:24 PM (IST)

एसएससी की ओर से SSC Selection Phase 14 Answer Key 2026 जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC Phase 14 Answer Key 2026 OUT: यहां से करें डाउनलोड।

SSC Phase 14 Answer Key 2026 OUT: यहां से करें डाउनलोड।

HighLights

  1. एसएससी फेज-14 परीक्षा की आंसर-की जारी।

  2. ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एसएससी सिलेक्शन फेज-14 की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने SSC Selection Phase 14 Answer Key 2026 जारी कर दी है। जो उम्मीदवार अपने उत्तरों का मूल्यांकन करना चाहते हैं। वे एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.inपर जाकर प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने के लिए 3 दिनों का समय दिया जाएगा।

इन 5 तरीकों से करें प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड

एसएससी सिलेक्शन फेज-14 परीक्षा की आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

  • प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आंसर-की सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद SSC Selection Phase 14 Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  • लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद आंसर-की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

इस डेट तक आपत्ति दर्ज करने का मौका

फेज-14 परीक्षा की आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। जो उम्मीदवार किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं है। वे इसके लिए वेबसाइट पर जाकर आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने के लिए 12 अक्टूबर तक का समय दिया गया है। आपत्ति दर्ज करने के साथ ही उम्मीदवारों को ऑब्जेक्शन फीस का भुगतान भी करना होगा। प्रत्येक सवाल के लिए ऑब्जेक्शन फीस 50 रुपये निर्धारित की गई है। 

जल्द जारी होगी रिजल्ट

एसएससी की ओर से रिजल्ट की घोषणा आंसर-की प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात की जाएगी। उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। 

 

यह भी पढ़ें: MPHC Assistant Grade III Exam Date 2026: एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड-III एग्जाम शेड्यूल जारी, इस डेट से शुरू होगी परीक्षा