MPHC Assistant Grade III Exam Date 2026: एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड-III एग्जाम शेड्यूल जारी, इस डेट से शुरू होगी परीक्षा
एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड-III परीक्षा के लिए परीक्षा तिथि का एलान कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एग्जाम शेड्यूल कर सकते हैं।

MP High Court Assistant Grade III Exam Date 2026: यहां देखें एग्जाम शेड्यूल।
HighLights
असिस्टेटं ग्रेड-III परीक्षा तिथि जारी।
कुल 1174 पदों पर होगी भर्ती।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने कोर्ट असिस्टेटं ग्रेड-III परीक्षा का एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। वे उम्मीदवार जल्द ही Court Assistant Grade III Exam में शामिल होंगे। बता दें, इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 1174 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा में शामिल होने के लिए अपनी तैयारी को तेज कर दें।
इस डेट पर होगी परीक्षा
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ओर से कोर्ट असिस्टेटं ग्रेड-III परीक्षा का आयोजन 23 और 25 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। लिखित परीक्षा मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों जैसे जबलपुर, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, सागर, सतना एवं उज्जैन के परीक्षा केंद्रों में संचालित की जाएगी।

कब और कहां जारी होगा एडमिट कार्ड
असिस्टेंट ग्रेड-III की परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार नीचे बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.mphc.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद MP High Court Assistant Grade III Admit Card 2026 सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को दर्ज करना होगा।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
