NIOS Date Sheet 2026: एनआईओएस कक्षा 10वीं एवं 12वीं डेटशीट जारी, 22 अक्टूबर से शुरू होगी परीक्षाएं
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग ने NIOS 10TH 12TH Date Sheet 2026 जारी कर दी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिये इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

NIOS 10TH 12TH Date Sheet 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।
HighLights
22 अक्टूबर से शुरू होगी परीक्षा।
ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) की ओर से कक्षा 10वीं एवं 12वीं अक्टूबर-नवंबर सेशन परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। जो छात्र परीक्षा में शामिल होने के लिए NIOS 10TH 12TH Date Sheet 2026 का इंतजार कर रहे थे। वे छात्र NIOS की ऑफिशियल वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जाकर डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं। अक्टूबर-नवंबर सेशन की परीक्षाएं 22 अक्टूबर से शुरू होने वाली है।
कैसे और कहां से डाउनलोड करें कक्षा डेटशीट
एनआईओएस कक्षा 10वीं एवं 12वीं अक्टूबर-नवंबर सेशन परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।
- डेटशीट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले NIOS की ऑफिशियल वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जाकर विजिट कर लें।
- वेबसाइट के होमपेज पर Notifications सेक्शन पर क्लिक कर लें।
- इसके बाद Notification and Datesheet for Exams of Secondary and Senior Secondary courses to be held in Oct./Nov. 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद डेटशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड की घोषणा कर दी गई है। छात्र वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। वेबसाइट के होमपेज पर हॉल टिकट सेक्शन पर क्लिक करें। इसके बाद एडमिट कार्ड संबंधित लिंक पर क्लिक करके लॉगिन डिटेल को दर्ज करें। लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
