विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UPSC NDA 1 2024: एनडीए, एनए एग्जामिनेशन 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन आज से शुरू

By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
Published: Wed, 20 Dec 2023 02:04 PM (IST)Updated: Wed, 20 Dec 2023 02:05 PM (IST)

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से UPSC NDA NA Examination 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया ...और पढ़ें

UPSC NDA 1 2024 Notification हुई जारी, 400 रिक्त पदों पर होगी भर्ती।
UPSC NDA 1 2024 Notification हुई जारी, 400 रिक्त पदों पर होगी भर्ती।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की ओर से एनडीए, एनए 1 एग्जामिनेशन 2024 (UPSC NDA, NA Examination 2024) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी गयी है। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही यूपीएससी की ओर से इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया भी आज से शुरू कर दी गयी है।

जो भी अभ्यर्थी इस एग्जाम में शामिल होना चाहते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म निर्धारित अंतिम तिथि 9 जनवरी 2024 तक ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर इस इस पेज पर दिए लिंक से भर सकते हैं।

UPSC NDA 1 Exam 2024: कितने पदों पर निकली है भर्ती

यूपीएससी की ओर से यह भर्ती कुल 400 रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गयी है। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

  • नवल डिफेंस एकेडमी (NDA- मेल/ फीमेल) आर्मी: 208 पद (10 पद महिलाओं के लिए आरक्षित)
  • नवल डिफेंस एकेडमी (NDA- मेल/ फीमेल) नेवी: 42 पद (12 पद महिलाओं के लिए आरक्षित)
  • नवल डिफेंस एकेडमी (NDA- मेल/ फीमेल) एयर फोर्स: फ्लाइंग- 92 पद (2 पद महिलाओं के लिए आरक्षित), ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल- 18 पद (2 पद महिलाओं के लिए आरक्षित) एवं ग्राउंड ड्यूटी नॉन टेक्निकल- 10 पद (2 पद महिलाओं के लिए आरक्षित)
  • नवल एकेडमी (10+2 कैडेट एंट्री स्कीम): 30 पद (9 पद महिलाओं के लिए आरक्षित)

UPSC NDA 1 2024 Eligibility Criteria: क्या है योग्यता

नवल डिफेंस एकेडमी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 12th/ इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया हो। इसके अलावा नवल एकेडमी (10+2 कैडेट एंट्री स्कीम) पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार फिजिक्स एवं मैथमेटिक्स विषयों के साथ 12वीं उत्तीर्ण कर चुका हो या इसमें अध्ययनरत हो, आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का जन्म 2 जुलाई 2005 से पहले एवं 1 जुलाई 2008 के बाद न हुआ हो। ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें- LIVE UP Police Bharti 2024: यूपी पुलिस 60 हजार सिपाही भर्ती अधिसूचना जल्द, आवेदन 15 दिनों में