Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • education
LIVE BLOG

LIVE UP Police Bharti 2024: यूपी पुलिस में 60 हजार कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 27 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन

यूपी पुलिस में सिपाही के 60 हजार से ज्यादा पदों के लिए अधिसूचना जारी कर दी गयी है। अभ्यर्थी भर्ती से जुड़ी अधिसूचना ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गये डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

By Amit YadavSun, 24 Dec 2023 07:38 AM (IST)
News Article Hero Image

उत्तर प्रदेश पुलिस में 62 हजार सिपाहियों की भर्ती के लिए अधिसूचना शनिवार, 23 दिसंबर 2023 को उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा जारी कर दी गयी है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही आवेदन तिथियों को भी घोषित कर दिया गया है। आवेदन 27 दिसंबर 2023 से 16 जनवरी 2024 तक भरे जा सकते हैं।

बोर्ड द्वारा नागरिक पुलिस में कॉन्स्टेबल, एसआई, जेल वार्डर, रेडियो ऑपरेटर, लिपिक संवर्ग, कंप्यूटर ऑपरेटर, कंप्यूटर प्रोग्रामर के 62 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन इसी सप्ताह जारी किए जाने की जानकारी UPPRPB के डीजी ने साझा की थी। अब 60 हजार सिपाही भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गयी है। इस भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध है।

  • UP पुलिस सिपाही भर्ती 2023 अधिसूचना PDF डाउनलोड लिंक
24 Dec 20237:38:25 AM
UP Police Bharti 2024 Live: यूपी पुलिस में 60 हजार कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 60 हजार से अधिक सिपाही पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। उम्मीदवार अपना आवेदन 27 दिसंबर 2023 से सबमिट कर सकेंगे। 

23 Dec 20235:59:29 PM
UP Police Vacancy 2023 Live: 27 दिसंबर से 16 जनवरी तक भर सकेंगे फॉर्म

 यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए अधिसूचना के साथ ही आवेदन तिथियों को भी घोषित कर दिया गया है। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी 27 दिसंबर से 16 जनवरी 2024 तक फॉर्म भर सकेंगे। शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 18 जनवरी 2024 निर्धारित की गयी है।

23 Dec 20235:40:46 PM
UP Police Vacancy 2023: आयु सीमा में राहत नहीं

 यूपी पुलिस विभाग की ओर से सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 एवं अधिकतम आयु 22 वर्ष तय की गयी है। इसके अलावा महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 25 वर्ष तय की गयी है। ओबीसी, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गयी है।

23 Dec 20235:30:26 PM
Live UP Police Vacancy 2023: इतना लगेगा शुल्क

 यूपी पुलिस सिपाही भर्ती में ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र भरा जा सकता है। आवेदन पत्र के साथ ही उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। UPPRPB की ओर से आवेदन शुल्क 400 रुपये तय किया गया है।

23 Dec 20235:15:15 PM
Live UP Police Bharti 2024: ये होनी चाहिए लम्बाई

 सामान्य, ओबीसी एवं अनुसूचित जाति से आने वाले पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लम्बाई 168 सेमी और महिलाओं की न्यूनतम लंबाई 152 सेमी होनी चाहिए वहीं अनुसूचित जनजाति श्रेणी से आने वाले पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 160 सेमी एवं महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 147 सेमी होना अनिवार्य है।

23 Dec 20234:55:30 PM
Live UP Police Vacancy 2023: कैसे होगा चयन

 इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (DV& PST) के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

23 Dec 20234:44:46 PM
UP Police Vacancy 2023: 20 प्रतिशत महिलाओं को भर्ती में मिला आरक्षण

 यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही महिलाओं के लिए आरक्षण भी निर्धारित कर दिया गया है। नोटिफिकेशन में दिए गए क्षैतिज आरक्षण में दी गयी जानकारी के तहत सम्पूर्ण पदों में से 20 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण दिया गया है।

23 Dec 20234:34:31 PM
Live UP Police Bharti 2023: भर्ती विवरण

 उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से यह भर्ती कुल 60244 रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गयी है। इसमें से अनारक्षित के लिए 24102 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 6024 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 16264 पद, अनुसूचित जाति के लिए 12650 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 1204 पद आरक्षित हैं।

23 Dec 20234:20:58 PM
UP Police Constable Bharti 2024: पात्रता एवं मापदंड

 यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने भारत में विधि द्वारा स्थापित बोर्ड द्वारा 10वीं एवं 12वीं कक्षा उत्तीर्ण या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त इसके समकक्ष योग्यता प्राप्त की हो।

आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और उम्मीदवार ने 22 वर्ष की आयु प्राप्त न की हो। अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 1998 से पहले एवं 1 जुलाई 2005 के बाद न हुआ हो। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

23 Dec 20234:03:13 PM
UP Police Vacancy 2023: यूपी पुलिस भर्ती के लिए 27 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन

 यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है। जो उम्मीदवार इस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं वे 27 दिसंबर 2023 से आवेदन पत्र भर सकेंगे। ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 जनवरी 2024 निर्धारित की गयी है।

23 Dec 20233:45:58 PM
Live UP Constable Bharti 2024: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

 यूपी पुलिस में भर्ती कॉन्स्टेबल के 60 हजार से ज्यादा पदों के लिए होने वाली भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार 60244 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

23 Dec 202310:20:16 AM
Live UP Constable Recruitment 2024: यूपी पुलिस विभाग में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जल्द

 यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल, SI सहित 62 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन कभी भी जारी की जा सकती है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही आवेदन तिथियों को भी घोषित कर दिया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

22 Dec 20239:17:24 PM
Live UP Constable Recruitment 2024: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल सहित अन्य पदों के लिए नोटिफिकेशन जल्द

उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से 60 हजार सिपाही सहित अन्य पदों के लिए नोटिफिकेशन कभी भी जारी किया जा सकता है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही आवेदन तिथियों को भी घोषित कर दिया जायेगा। इसके बाद अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र भरके इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं।

22 Dec 20239:00:42 PM
UP Police Bharti 2024 Live: कैसे कर सकेंगे आवेदन

 यूपी पुलिस भर्ती 2023 में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको भर्ती से रिलेटेड एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपको मांगी गयी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करना होगा।
रजिस्ट्रेशन के बाद आपको अन्य जानकारी अपलोड करनी होगी।
अब आपको निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।
अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

22 Dec 20238:34:27 PM
UP Police Recruitment 2023 Live: खेल कोटे के लिए पहले ही निकाली जा चुकी है भर्ती

 उम्मीदवारों को बता दें कि यूपी पुलिस विभाग में स्पोर्ट्स कोटा के तहत भर्ती चल रही हैं। इसमें से कॉन्स्टेबल के 546 पदों और एसआई के 91 पदों पर भर्ती चल रही है। जो अभ्यर्थी इन भर्तियों के लिए योग्यता रखते हैं वे तुरंत ही आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करके इस भर्ती में भाग ले सकते हैं।

22 Dec 20238:04:07 PM
LIVE UP Police Bharti 2024: इतनी लगानी होगी दौड़

 लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को पीईटी/पीएससटी के लिए आमंत्रित किया जाएगा। पहले उम्मीदवारों को शारीरिक माप की जाएगी। न्यूनतम लंबाई प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को दौड़ भी लगानी होगी। पुरुष अभ्‍यर्थियों को 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दौड़ लगानी होती है. वहीं, महिला उम्‍मीदवारों को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ लगानी होती है।

22 Dec 20237:32:23 PM
UP Constable Recruitment 2024 LIVE: चयन प्रक्रिया

 यूपी पुलिस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा से होकर गुजरना होगा। लिखित परीक्षा में किये गए प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को अगले चरण पीईटी/पीएससटी, मेडिकल एग्जामिनेशन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। सभी चरणों में किये गए प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

22 Dec 20236:57:30 PM
UPPRPB Recruitment 2023 Live:शैक्षिक योग्यता एवं शारीरिक मापदंड

 इस भर्ती में कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 12वीं और एसआई के पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा शारीरिक मापदंड में पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 168 सेंटीमीटर एवं महिला उम्मीदवारों की लंबाई 152 सेंटीमीटर होनी चाहिए। अनुसूचित जाति से आने वाले पुरुष उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 160 सेंटीमीटर एवं महिला की न्यूनतम लंबाई 147 सेंटीमीटर होनी चाहिए।

22 Dec 20236:10:33 PM
LIVE UP Police Bharti 2024: ये रहेगी उम्र सीमा

 पिछली भर्ती के अनुसार इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा सामान्य श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 23 वर्ष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 26 वर्ष हो सकती है। ओबीसी/ एससी/ एसटी श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु 28 वर्ष तय की गयी थी।

22 Dec 20235:34:49 PM
Live UP Police Recruitment 2023: ये रहेगी आयु सीमा

 उत्तर प्रदेश पुलिस में छूट को लेकर युवाओं की मांग लगातार जारी है। फिलहाल अभी तक आयु सीमा में छूट को लेकर किसी भी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आयी है। होने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।

22 Dec 20234:46:39 PM
Live UPPRPB UP Police Recruitment 2024: सब इंस्पेक्टर पदों के लिए क्या है शैक्षिक योग्यता

 यूपी पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर भर्ती 2023 में शामिल होने की चाह रखने वाले उम्मीदवारों को शैक्षिक योग्यता उत्तीर्ण करना अनिवार्य है तभी वे इसमें भाग ले सकते हैं। भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।

22 Dec 20234:06:53 PM
UP Police Recruitment 2023 Live: 12वीं पास उम्मीदवार कॉन्स्टेबल पदों पर कर सकेंगे अप्लाई

 उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल पदों की तैयारी कर गए युवा ध्यान रखें कि उनका 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी इंटरमीडिएट उत्तीर्ण हैं केवल वे ही सिपाही पदों के लिए आवेदन के पात्र होंगे

22 Dec 20233:02:11 PM
UP Police Bharti 2023 Live: कॉन्स्टेबल के अलावा इन पदों पर होगी भर्ती

 उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से कॉन्स्टेबल के अलावा जेल वार्डर, कंप्यूटर प्रोग्रामर, कंप्यूटर ऑपरेटर, लिपिक संवर्ग, एसआई, रेडियो ऑपरेटर और लिपिक संवर्ग के पदों पर भर्ती के लिए भी नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

22 Dec 20232:30:01 PM
UP Police UPPRPB Recruitment 2024 Live: आवेदन 15 दिनों में

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर सबमिट कर सकेंगे। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 15 दिनों का समय दिया जा सकता है।

22 Dec 20232:14:29 PM
UP Police Recruitment 2024 Live: अधिसूचना कभी भी हो सकती है जारी

उत्तर प्रदेश में 62 हजार कॉन्स्टेबल की भर्ती के लिए अधिसूचना कभी भी जारी हो सकती है। भर्ती प्रक्रिया का आयोजन करने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) के डीजी ने हाल ही में जानकारी साझा करते हुए बताया था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के अनुपालन में नोटिफिकेशन इसी सप्ताह में जारी किया जाना है। साथ ही, उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 15 दिनों का समय दिया जाएगा।

22 Dec 20231:15:39 PM
UP Police Bharti 2024 LIVE: यूपी पुलिस में 12 हजार से ज्यादा पदों पर महिलाओं की होगी नियुक्ति

 उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से कॉन्स्टेबल SI सहित 62 हजार से ज्यादा पदों के लिए अधिसूचना कभी भी जारी किया जा सकता है। इन पदों में से महिलाओं के लिए भी बंपर पदों पर भर्ती होनी है। जानकारी के मुताबिक भर्ती में से कुल 20 प्रतिशत महिलाओं की नियुक्ति होगी। इस हिसाब से 12 हजार से ज्यादा पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे।   

22 Dec 202312:54:50 PM
UP Police Bharti 2024 Live: uppbpb.gov.in पर रखें नजर

यूपी पुलिस भर्ती 2024 के लिए अधिसूचना UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। ऐसे में कैंडिडेट्स इस वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहें।

22 Dec 202312:29:56 PM
UP Police Bharti 2024 Live: बढ़ेगी महिलाओं की संख्या

उत्तर प्रदेश पुलिस बल में महिलाओं की संख्या बढ़ाने की पूरी तैयारी राज्य सरकार ने कर ली है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक UPPRPB द्वारा जारी की जाने वाली सिपाही भर्ती अधिसूचना में 12 हजार पदों को महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रखा जा सकता है।

22 Dec 202311:43:53 AM
UP Police Recruitment 2023 Live: 2 माह के भीतर 80 हजार पद के लिए अपडेट

UPPRPB द्वारा राज्य नागरिक पुलिस में 60 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी होने बाद यह प्रक्रिया यहीं नहीं रूकेगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इसके बाद 2 माह के भीतर पीएसी, विशेष सुरक्षा बलों, अग्निशमन सेवा, कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामर के पदों समेत कुल 80 हजार पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।  

22 Dec 202311:08:51 AM
UP Police Recruitment 2024 Live: परीक्षा तिथि घोषित, एग्जाम फरवरी में

 यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की अधिसूचना जल्द ही जारी की जानी है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन हाईब्रिड मोड में फरवरी 2024 में किया जाना प्रस्तावित है।

22 Dec 202310:34:42 AM
UPPRPB UP Police Bharti 2024 Live: हाईब्रिड मोड में होनी है परीक्षा

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा साझा की गई पूर्व सूचना के अनुसार सिपाही तथा उप-निरीक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा हाईब्रिड मोड में आयोजित की जानी है। परीक्षा में ऑफलाइन-ऑनलाइन दोनों मोड होंगे।

22 Dec 20239:44:40 AM
UP Police Bharti 2024 Live: 11 फरवरी को होगी परीक्षा

एकतरफ जहां UPPRPB द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस में 62 हजार सिपाहियों की भर्ती की अधिसूचना जल्द ही जारी की जानी है तो वहीं दूसरी तरफ बोर्ड द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं कि लिखित परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी 2024 को किया जाए।

22 Dec 20238:48:16 AM
UPPRPB Constable Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जारी करेगा नोटिस

 उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस में 62 हजार सिपाहियों की भर्ती की अधिसूचना यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जारी की जाएगी। नोटिफिकेश को उम्मीदवर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक से डाउनलोड कर सकेंगे।

22 Dec 20238:04:05 AM
LIVE UP Plolice Bharti 2024: आज जारी हो सकती है अधिसूचना

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) यूपी नागरिक पुलिस में 62 सिपाही पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना आज यानी शुक्रवार, 22 दिसंबर 2023 को जारी कर सकता है। अधिसूचना जारी होने के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी और उम्मीदवारों को 15 दिनों का समय दिया जा सकता है।

21 Dec 20234:44:04 PM
UP Police Bharti 2024 Live: 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन

उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद उम्मीदवार निर्धारित शैक्षिक योग्यता की जानकारी ले सकेंग। हालांकि, पूर्व में की गई भर्तियों के मुताबिक UPPRPB न्यूनतम योग्यता 12वीं पास निर्धारित कर सकता है।

21 Dec 20234:08:12 PM
UP Police Recruitment 2024 Live: 25 लाख उम्मीदवारों को है इंतजार

उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती में 25 लाख से अधिक उम्मीदवारों के भाग लेने के अनुमान है। यह अनुमान UPPRPB द्वारा भर्ती प्रक्रिया के आयोजन हेतु एजेंसी के चयन के लिए निकाले गए टेंडर में लगाया गया था।

21 Dec 20233:34:56 PM
UPPRPB Recruitment 2023 Live: uppbpb.gov.in पर अधिसूचना जल्द होगी जारी

 यूपी पुलिस सिपाही भर्ती के लिए अधिसूचना कभी भी जारी की जा सकती है। UPPRPB नोटिफिकेशन को आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव करेगा।

21 Dec 20233:02:07 PM
UP Police Bharti 2023 Live: 64 हजार सिपाही और SI की होनी है भर्ती, जानें पदों के अनुसार रिक्तियां

उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही और उप-निरीक्षक के जिन पदों के लिए भर्ती की जानी हैं, वे निम्नलिखित हैं:-

  • सिपाही (नागरिक पुलिस) - 52,699 पद
  • रेडियो संवर्ग - 2430 पद
  • लिपिक संवर्ग - 545 पद
  • कंप्यूटर ऑपरेटर - 927 पद
  • उप-निरीक्षक - 2469 पद

इनके अतिरिक्त, खेल कोटे में सिपाही और SI के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

21 Dec 20232:13:33 PM
UP Police Bharti 2023 Live: होगी उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी भर्ती

 उत्तर प्रदेश पुलिस में की जाने वाली 60 हजार सिपाहियों की भर्ती अब तक की सबसे बड़ी भर्ती होगी। इस भर्ती की प्रक्रिया में लगभग 3 वर्षों के इंतजार के बाद अब अधिसूचना जल्द ही की जाएगी।

21 Dec 202312:54:18 PM
UP Police Constable Recruitment 2023 Live: इसी सप्ताह जारी होनी है अधिसूचना

उत्तर प्रदेश पुलिस में 62 हजार कॉन्स्टेबल की भर्ती की अधिसूचना इसी सप्ताह जारी होनी है। यह जानकारी हाल ही में UPPRPB के डीजी द्वारा हाल ही में साझा की गई थी।

21 Dec 202312:08:04 PM
UP Police Recruitment 2023 Live: क्या मिलेगी आयु सीमा में छूट?

 लंबे समय से यूपी पुलिस सिपाही भर्ती के लिए अधिसूचना जारी न किए जाने के चलते इस भर्ती का इंतजार कर रहे कई उम्मीदवार ओवरएज हो गए हैं। इन उम्मीदवारों द्वारा मांग की जा रही है कि उन्हें अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाए। 

21 Dec 202311:22:27 AM
UP Police Recruitment 2023 Live: आवेदन 15 दिनों में

उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार UPPRPB के DG ने हाल ही जानकारी दी थी कि उम्मीदवारों को आवेदन किए 15 दिनों का समय दिया जाएगा। 

21 Dec 202310:23:22 AM
UP Police Bharti 2023 Live: uppbpb.gov.in पर रखें नजर

उम्मीदवारों को यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की अधिसूचना के लिए UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट, uppbpb.gov.in पर नजर रखनी चाहिए।

21 Dec 20239:43:35 AM
UP Police Recruitment 2023 Live: खेल कोटा भर्ती के लिए आवेदन जारी

यूपी पुलिस में जहां सामान्य भर्ती के अंतर्गत 62 सिपाही पदों के लिए अधिसूचना का उत्तर प्रदेश के लाखों उम्मीदवारों को है तो वहीं UPPRPB ने खेल कोट में सिपाही और उप-निरीक्षक के घोषित रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया संचालित की जा रही है।

21 Dec 20238:59:40 AM
Live UP Police Recruitment 2023: 3 वर्षों से टलती रही है प्रक्रिया

 यूपी पुलिस में सिपाही और उप-निरीक्षक भर्ती की प्रक्रिया बीते करीब 3 वर्षों से टलती रही है। हालांकि, अब जबकि भर्ती प्रक्रिया के आयोजन हेतु एजेंसी का चयन किया जा चुका है, तो इस बार टाले जाने की संभावना कम ही है।

21 Dec 20238:23:55 AM
UP Police Bharti 2023 Live: मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुपालन में इसी सप्ताह जारी होनी है अधिसूचना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के डीजी ने हाल ही में जानकारी दी थी कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के अनुपालन में राज्य पुलिस में 62 हजार सिपाहियों की भर्ती की अधिसूचना इसी सप्ताह जारी होनी है। 

21 Dec 20237:42:52 AM
UP Police Constabel Recruitment 2023 Live: आज जारी हो सकती है 60 हजार सिपाही भर्ती अधिसूचना

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्नोन्नति बोर्ड आज यानी बृहस्पतिवार, 21 दिसंबर 2023 को राज्य पुलिस बल में 62 हजार सिपाहियों की भर्ती अधिसूचना जारी कर सकता है। उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 15 दिनों का समय दिया जा सकता है। नोटिफिकेशन इसी सप्ताह जारी होने की जानकारी UPPRPB के डीजी द्वारा हाल ही में साझा की गई थी।

20 Dec 20239:25:41 PM
UP Police Recruitment 2024: 60 हजार पदों के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही शुरू हो सकते हैं आवेदन

 यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल, SI सहित अन्य पदों के लिए अधिसूचना इसी सप्ताह जारी हो सकती है। इसके साथ ही पुलिस विभाग की ओर से आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। आवेदन में लगने वाले सभी आवश्यक दस्तावेज अभ्यर्थी अभी से तैयार कर लें ताकि आवेदन के समय किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

20 Dec 20239:00:50 PM
UP Police Bharti 2023 Live: कितना लगेगा आवेदन शुल्क

 यूपी पुलिस भर्ती में आवेदन करने के साथ ही निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा। आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकेगा। सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 400 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी/ एसटी श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थी निशुल्क फॉर्म भर सकेंगे।

20 Dec 20238:30:09 PM
UP Police Recruitment 2023 Live: कैसे कर सकेंगे आवेदन

 यूपी पुलिस भर्ती में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र भरा जा सकेगा। अन्य किसी भी माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार्य नहीं होंगे। आवेदन शुरू होने पर ऑनलाइन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध करवाया गया है।

20 Dec 20237:52:04 PM
UP Police Constable Recruitment 2023 Live: सिपाही के साथ ही इन पदों पर होनी है भर्ती

  उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से यूपी पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के अलावा भी अन्य पदों पर भर्ती निकाली जानी है, जिनकी कुल संख्या 62,244 पद है। इसमें से सिपाही के 52,699 पद, जेल वार्डर के 2833 पद, पुलिस उप-निरीक्षक (SI) के 2469 पद, रेडियो ऑपरेटर के 2430 पद, लिपिक संवर्ग के 545 पद, कंप्यूटर ऑपरेटर के 872 पद और कंप्यूटर प्रोग्रामर के 55 पद शामिल हैं।

20 Dec 20237:17:01 PM
UP Police Bhart 2024 Live: इस सप्ताह नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद

 उत्तर प्रदेश में खेल कोटे से संबंधित भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। इसके साथ ही यूपी में 60 हजार सिपाही पदों की भर्ती के लिए भी नोटिफिकेशन इसी सप्ताह में जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। सिपाही के साथ SI पदों के लिए भी नोटिफिकेशन जारी हो सकता है।

20 Dec 20236:43:59 PM
UPPRPB UP Police Recruitment 2024 Live: इस माह शुरू हो सकती है महिला बटालियन में भर्ती

 उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से इसी माह महिला सिपाहियों के पदों पर भर्ती निकाले जाने की उम्मीद है। पुलिस विभाग की ओर से पीएससी की 3 महिला बटालियन में से एक में भर्ती निकाली जा सकती है। यह भर्ती 700 पदों के लिए आयोजित की जा सकती है।

20 Dec 20236:09:24 PM
UP Police Constable Recruitment 2023 Live: महिलाओं के लिए भी बड़ा तोहफा

 उत्तर प्रदेश में 60 हजार सिपाही पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन आने वाला है। इसी बीच महिलाओं के लिए भी बड़ी खबर सामने आ रही है। 60 हजार पदों में से 20 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित हो सकते हैं। इस प्रकार से 12000 हजार पदों पर महिला उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

20 Dec 20235:32:58 PM
Live UPPRPB Bharti 2023: भर्ती के लिए क्या होनी चाहिए शैक्षिक योग्यता

 यूपी पुलिस सिपाही पदों पर आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 12वीं/ इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा। इसके अलावा जो उम्मीदवार स्नातक उत्तीर्ण हैं SI यानी कि सब- इंस्पेक्टर पदों के लिए आवेदन के योग्य होंगे।

20 Dec 20235:00:39 PM
Live UPPRPB Recruitment 2023: इसी सप्ताह जारी हो सकता है नोटिफिकेशन

 उत्तर प्रदेश पुलिस में 60 हजार से अधिक सिपाही पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना इसी सप्ताह में जारी किया जा सकता है। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही आवेदन तिथियों की घोषणा भी कर दी जाएगी जिसके बाद अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों में फॉर्म भरकर इस भर्ती में शामिल हो सकेंगे।

20 Dec 20234:28:44 PM
UP Police Bharti 2024 Live: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती अधिसूचना जल्द ही

उत्तर प्रदेश पुलिस में 60 हजार से अधिक सिपाहियों की भर्ती के लिए अधिसूचना जल्द ही UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जा सकती है।  बोर्ड के डीजी ने जानकारी साझा करते हुए बताया था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के अनुपालन में नोटिफिकेशन इसी सप्ताह जारी किया जाएगा।

20 Dec 20234:01:54 PM
UP Police Recruitment 2024 Live: यूपी पुलिस 60 हजार कॉन्स्टेबल भर्ती में क्या मिलेगी आयु सीमा छूट?

उत्तर प्रदेश पुलिस में 60 हजार सिपाही की भर्ती के लिए अधिसूचना इसी सप्ताह में जारी की जानी है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। जिसके चलते कई उम्मीदवार निर्धारित अधिकतम आयु सीमा को पार कर चुके हैं। इन उम्मीदवारों द्वारा आयु सीमा में छूट की मांग समय-समय पर की जाती रही है। ऐसे में जल्द ही जारी होने वाली भर्ती में क्या उम्मीदवारों को छूट मिलेगी या नहीं, यह अधिसूचना में स्पष्ट किए जाने की उम्मीद है।

20 Dec 20233:36:54 PM
UP Police Recruitment 2023 Live: यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामर भर्ती के लिए भी अधिसूचना

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा कंप्यूटर ऑपरेटर और कंप्यूटर प्रोग्राम के पदों पर भर्ती के लिए भी अधिसूचना इसी माह जारी की जा सकता है। 

20 Dec 20233:02:28 PM
UP Police Bhart 2024 Live: कॉन्स्टेबल पदों के लिए पहले से हो रहे हैं आवेदन

उत्तर प्रदेश पुलिस में खेल कोटे से एसआइ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई तथा खेल कोटे में ही कॉन्स्टेबल पदों के लिए आवेदन  पहले ही चल रहे हैं। दोनों ही भर्तियो ंके लिए आवेदन UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव लिंक से कर सकते हैं।

20 Dec 20232:16:14 PM
UP Police Recruitment 2024 Live: यूपी पुलिस खेल कोटा SI भर्ती के लिए आवेदन शुरू

यूपी पुलिस खेल कोटा SI भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 20 दिसंबर से शुरू हो गई है। उम्मीदवार UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव लिंक से अप्लाई कर सकते हैं।

यूपी पुलिस खेल कोटा SI भर्ती 2024 आवेदन लिंक

यूपी पुलिस खेल कोटा SI भर्ती 2024 अधिसूचना लिंक

20 Dec 202312:59:03 PM
UP Police Bharti 2024 Live: 60 हजार सिपाही भर्ती अधिसूचना जल्द, आवेदन 15 दिनों में

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की अधिसूचना इसी सप्ताह में ही जारी होनी है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 15 दिनों का समय दिया जाएगा।

20 Dec 202312:30:46 PM
UP Police Recruitment 2023 Live: यूपी पुलिस की सबसे बड़ी भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस में 60 हजार से अधिक सिपाही पदों की भर्ती अधिसूचना जल्द ही जारी कर दी जाएगी। यह भर्ती यूपी पुलिस  की अब तक की सबसे बड़ी भर्ती होगी।

20 Dec 202311:59:02 AM
Live UPPRPB Recruitment 2023: गोपनीय, लेखा और लिपिक संवर्ग में भी भर्ती

यूपीपीआरपीबी 60 हजार से अधिक सिपाही भर्ती के अतिरिक्त गोपनीय, लेखा और लिपिक संवर्गों के लिए भर्ती अलग से भर्ती अधिसूचना जारी करेगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इन भर्तियो ंके लिए भी अधिसूचना इसी माह जारी की जाएगी।

20 Dec 202311:27:24 AM
UP Police Bharti 2024 Live: उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस में 60,244 सिपाहियों की भर्ती की अधिसूचना जल्द

उत्तर प्रदेश पुलिस के नागरिक पुलिस में 60,244 सिपाहियों की भर्ती के लिए अधिसूचना UPPRPB द्वारा इसी सप्ताह के दौरान जारी की जाएगी। यह जानकारी डीजी रेणुका मिश्रा ने साझा की।

20 Dec 202310:40:12 AM
UP Police Bharti 2024 Live: उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड के डीजी ने दी जानकारी

उत्तर प्रदेश पुलिस में 62 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किए जाने की जानकारी यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के डीजी रेणुका मिश्रा ने हाल ही में साझा की।

20 Dec 202310:13:26 AM
UPPRPB UP Police Recruitment 2024 Live: 62 हजार पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जल्द

 उत्तर प्रदेश पुलिस में 62 हजार पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना इसी सप्ताह होगी जारी। ये सभी भर्तियां नागरिक पुलिस में विभिन्न संवर्ग के लिए की जाएंगी।

यह भी पढ़ें - UP Police Recruitment 2024: बड़ी खबर, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की अधिसूचना इसी हफ्ते होगी जारी, UPPRPB अपडेट

20 Dec 20239:22:29 AM
UP Police SI Bharti 2024 Live: आज से कर पाएंगे उत्तर प्रदेश पुलिस में खेल कोटे से 91 SI भर्ती के लिए

 यूपी पुलिस में 62 हजार पदों की भर्ती से पहले खेल कोटे की भर्तियां शुरू हो गई हैं। आज, 20 दिसंबर से एसआइ पदों के लिए आवेदन किए जा सकते हैं।

20 Dec 20238:49:52 AM
UP Police Constable Recruitment 2023 Live: 546 कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन 1 जनवरी तक

जहां एक तरफ UPPRPB द्वारा खेल कोटा एसआई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू की जानी है तो वहीं इससे पहले बोर्ड ने खेल कोटा कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आरंभ कर दी है और आखिरी तारीख 1 जनवरी 2024 निर्धारित है।

यह भी पढ़ें - UP Police Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस में Constable भर्ती के लिए आवेदन लिंक uppbpb.gov.in पर एक्टिव 

20 Dec 20238:20:45 AM
LIVE UP Police SI Recruitment 2023: खेल कोटे में 91 सब-इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती

 यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सबसे पहले खेल कोटे की भर्तियां निकाली हैं। कॉन्स्टेबल पदों के लिए अधिसूचना जारी करने और आवेदन शुरू करने के बाद अब सब-इंस्पेक्टर के 91 पदों की भर्ती अधिसूचना 19 दिसंबर को जारी करते हुए आवेदन प्रक्रिया आज, 20 दिसंबर से शुरू करने की जानकारी दी है।

20 Dec 20237:40:17 AM
UP Police Bharti 2024: खेल कोटा एसआइ भर्ती के लिए आवेदन आज से

उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने सबसे पहले खेल कोटे में कॉन्स्टेबल और एसआइ की भर्ती के लिए अधिसूचनाएं जारी करते हुए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जहां खेल कोटा कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं, वहीं खेल कोटा एसआइ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी बुधवार, 20 दिसंबर 2023 से शुरू होने जा रही है।

यह भी पढ़ें - UP Police SI Bharti: यूपी में एसआई भर्ती के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन, कल से करें आवेदन, ये है लास्ट

19 Dec 20239:13:55 PM
UP Police Bharti 2024: किन पदों पर होनी है नियुक्तियां

 यूपी पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के 52,699 पदों, जेल वार्डर के 2833 पदों, पुलिस उप-निरीक्षक के 2469 पदों, रेडियो ऑपरेटर के 2430 पदों, लिपिक संवर्ग के 545 पदों, कंप्यूटर ऑपरेटर के 872 पदों, और कंप्यूटर प्रोग्रामर के 55 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

19 Dec 20238:56:38 PM
LIVE UP Police Recruitment 2024: ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए कितनी लगेगी फीस?

 यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल सहित अन्य पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा तभी आपका फॉर्म स्वीकार किया जाएगा। सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया जा सकता है। एससी/ एसटी वर्ग के उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकेंगे।

19 Dec 20238:42:09 PM
LIVE UP Police Bharti 2024: 60,244 सिपाही पदों के लिए जारी होगा नोटिफिकेशन

 उम्मीदवारों को बता दें कि यूपी पुलिस विभाग की ओर से यह भर्ती कुल पहले ये भर्ती 52,699 होनी थी जिसमें बाद में संशोधन किया गया। अब यूपी पुलिस विभाग में सिपाही के कुल 60,244 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

19 Dec 20238:24:44 PM
UP Police Bharti 2024: ये है आयु सीमा

 यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा सामान्य श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 23 वर्ष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 26 वर्ष हो सकती है। ओबीसी/ एससी/ एसटी श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु 28 वर्ष हो सकती है। सरकार के नियमानुसार इस आयु में संशोधन किया जा सकता है।

19 Dec 20237:44:36 PM
LIVE UP Police Bharti 2024: स्पोर्ट्स कोटा के लिए भर्तियां हुई शुरू

 उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से स्पोर्ट्स कोटा के तहत सब इंस्पेक्टर (SI) के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी गयी है। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्यता रखते हैं वे इसमें भाग ले सकते हैं। भर्ती की अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें। 

यह भी पढ़ें- UP Police SI Bharti: यूपी में एसआई भर्ती के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन, कल से करें आवेदन, ये है लास्ट

19 Dec 20237:03:54 PM
UP Police Recruitment 2024: कैसे होगा चयन

 यूपी पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा में भाग लेना होगा। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में भाग लेंगे उनको शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल टेस्ट से होकर गुजरना होगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर नियुक्त किया जाएगा।

19 Dec 20236:41:06 PM
UP Police Recruitment 2024: क्या है शैक्षिक योग्यता

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से इंटरमीडिएट/ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी सब-इंस्पेक्टर पदों पर आवेदन करेंगे उनका ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।

19 Dec 20236:01:24 PM
LIVE UP Police Recruitment 2024: ऑनलाइन भर सकेंगे आवेदन पत्र

 ऑनलाइन संपन्न होगी आवेदन प्रक्रिया 

यूपी पुलिस भर्ती 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया इसी सप्ताह शुरू हो सकती है। आवेदन शुरू होने के बाद अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती में शामिल होने के लिए किसी अन्य प्रकार से आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे। 

19 Dec 20235:26:25 PM
LIVE UP Police Bharti 2024: 60 हजार से ज्यादा पदों पर होनी हैं नियुक्तियां

 इन पदों पर होनी है भर्ती 

  • पुलिस कॉन्स्टेबल: 52,699 पद
  • जेल वार्डर: 2833 पद
  • पुलिस उप-निरीक्षक: 2469 पद
  • रेडियो ऑपरेटर: 2430 पद
  • लिपिक संवर्ग: 545 पद
  • कंप्यूटर ऑपरेटर: 872 पद
  • कंप्यूटर प्रोग्रामर: 55 पद
19 Dec 20235:10:12 PM
LIVE UP Police Bharti 2024: उत्तर प्रदेश की DG ने दी अपडेट भर्ती पर अपडेट

 यूपी पुलिस में 62,244 पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश की DG रेणुका मिश्रा ने जानकारी दी है। उनके द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार इन पदों पर सीधी भर्ती के लिए इसी सप्ताह शुरू कर जाएगी।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us