UPSC Mains Result 2026 Date: यूपीएससी मुख्य परीक्षा का रिजल्ट कब होगा जारी? यहां मिलेगा पीडीएफ डाउनलोड करने का Direct Link
यूपीएससी की ओर से UPSC Mains Result 2026 की घोषणा जल्द ही की जाएगी। उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे।

UPSC Mains Result 2026 Date: जल्द जारी होगा रिजल्ट।
HighLights
परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार इंटरव्यू में होंगे शामिल।
रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में होगा जारी।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। संघ लोक सेवा की सिविल सर्विस मुख्य परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल यूपीएससी की ओर से जल्द ही UPSC Mains Result 2026 का एलान किया जाएगा। बता दें, यूपीएससी मुख्य परीक्षा का आयोजन 21, 22, 23, 29 और 30 अगस्त, 2026 को किया गया था। जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे।
वे बेसब्री से UPSC Mains Result 2026 का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे।
इन स्टेप्स से डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट
यूपीएससी मुख्य परीक्षा का रिजल्ट यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। यहां उम्मीदवारों की मदद के लिए रिजल्ट चेक करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर र्जल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद UPSC Mains Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
परीक्षा में पास अभ्यर्थी इंटरव्यू में होंगे शामिल
जो उम्मीदवार यूपीएससी की मुख्य परीक्षा में सफल होंगे। उन्हें इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। बता दें, इंटरव्यू कुल 275 अंकों के लिए आयोजित कराया जाएगा।
मुख्य परीक्षा में शामिल हुए सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट चेक करने के लिए समय-समय पर यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।