विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CBSE 10th 12th Datesheet 2027: अगले वीक तक जारी हो सकती है 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट, यहां से डाउनलोड करें सैंपल पेपर

Published: Thu, 05 Nov 2026 10:58 AM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2026 11:00 AM (IST)

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से CBSE 10th 12th Datesheet 2027 की घोषणा जल्द ही की जाएगी। छात्र एवं ...और पढ़ें

CBSE 10th Datesheet 2027: यहां पढ़ें पूरी डिटेल।

CBSE 10th Datesheet 2027: यहां पढ़ें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. जल्द जारी होगी डेटशीट।

  2. ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे पीडीएफ।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीबीएससी बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र एवं छात्राओं की नजरे केवल बोर्ड परीक्षा की डेटशीट पर टिकी हुई है। तमाम मीडिया रिपोर्ट्रस की मानें तो बोर्ड द्वारा CBSE 10th 12th Datesheet 2027 का एलान इस सप्ताह या अगले सप्ताह तक किया जा सकता है। जो उम्मीदवार बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले हैं। वे जल्द ही CBSE की आधिकारिक पोर्टल के जरिये डेटशीट देख एवं डाउनलोड कर सकेंगे।

इन 4 आसान तरीकों से डाउनलोड कर सकेंगे डेटशीट

सीबीएसई की ओर से बहुत जल्द ही कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा डेटशीट का एलान किया जाएगा। छात्रों एवं अभिभावकों की मदद के लिए यहां सिर्फ 4 स्टेप्स में डेटशीट डाउनलोड करने के स्टेप्स बताए जा रहे हैं।

  1. डेटशीट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर CBSE 10th 12th Datesheet 2027 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  3. लिंक पर क्लिक करने के बाद डेटशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  4. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

सैंपल पेपर से बोर्ड परीक्षा की तैयारी को बनाए बेहतर

बोर्ड परीक्षा की तैयारी को बेहतर एवं आसान बनाने के लिए सीबीएसई ने अपने पोर्टल पर सैंपल पेपर की सुविधा भी उपलब्ध करवाई है। ऐसे में जो छात्र एवं छात्राएं बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले हैं। वे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर हर विषय के सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं। सैंपल पेपर को हल करने से छात्रों को परीक्षा के स्वरूप को समझने में मदद मिलेगी। साथ ही वह परीक्षा के लिए समय प्रबंधन भी कर सकेंगे।

Click Here to Download The Sample Paper

कब से शुरू होंगी प्रैक्टिकल और बोर्ड परीक्षा

सीबीएसई की ओर से प्रैक्टिकल और बोर्ड परीक्षा तिथि से संबंधित फिलहाल कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। लेकिन पिछले कुछ सालों के ट्रेंड को देखें तो प्रैक्टिकल परीक्षा जनवरी माह से शुरू हो सकती है। इसके साथ ही बोर्ड परीक्षा फरवरी माह से लेकर अप्रैल माह तक आयोजित कराई जाएगी।



यह भी पढ़ें- RBSE Board Date sheet 2027: राजस्थान बोर्ड और प्रैक्टिकल परीक्षा कब होगी शुरू? क्लास 10th-12th के लिए डेटशीट जल्द आने की उम्मीद


 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।