RBSE Board Date sheet 2027: राजस्थान बोर्ड और प्रैक्टिकल परीक्षा कब होगी शुरू? क्लास 10th-12th के लिए डेटशीट जल्द आने की उम्मीद
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं परीक्षाओं के लिए डेटशीट जल्द ही जारी की जाएगी। छात्र एवं अभिभावक ऑफिशियल वेबसाइट से डेटशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

RBSE Board Date sheet 2027: यहां पढ़ें पूरी खबर।
HighLights
जल्द जारी होगी डेटशीट।
ऑफिशियल वेबसाइट से कर सकेंगे डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन RBSE की ओर से कक्षा दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा के लिए ऑफिशियल डेटशीट की घोषणा जल्द ही जाएगी। जो छात्र एवं छात्राएं कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। वे बहुत जल्द ही RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर डेटशीट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। ऑफिशियल डेटशीट जारी होने के बाद छात्र टाइमटेबल के आधार पर परीक्षा की योजना बना सकेंगे।
कैसे और कहां से डाउनलोड कर सकेंगे डेटशीट
राजस्थान कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट की घोषणा जल्द ही की जाएगी। छात्र एवं छात्राएं यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से डेटशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
- डेटशीट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर Rajasthan Board 10th 12th Date sheet 2027 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद डेटशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
कब शुरू होगी बोर्ड परीक्षाएं
राजस्थान कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाएं फरवरी माह से शुरू हो जाएगी। यह परीक्षाएं मार्च माह तक आयोजित कराई जाती है। इसके साथ ही बोर्ड परीक्षा 2 शिफ्ट में संचालित की जाती है। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से लेकर 12:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 1:15 बजे से शाम 4:30 बजे तक संचालित की जाएगी।
प्रैक्टिल परीक्षा इस माह से शुरू
तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजस्थान प्रैक्टिकल परीक्षा जनवरी या फरवरी माह से शुरू हो सकती है। प्रैक्टिकल परीक्षा और बोर्ड परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
ऑफिशियल डेटशीट की घोषणा जल्द ही की जाएगी। सभी छात्रों एवं अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे डेटशीट डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।
यह भी पढ़ें- Maharashtra 10 Board Exam Date 2027: महाराष्ट्र SSC टाइम टेबल होने वाला है जारी, डेटशीट PDF ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड