विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maharashtra 10 Board Exam Date 2027: महाराष्ट्र SSC टाइम टेबल होने वाला है जारी, डेटशीट PDF ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Published: Wed, 04 Nov 2026 11:25 AM (IST)

महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से 10th क्लास का टाइम टेबल (10th SSC Board Exam Time Table 2027) कभी भी जारी किया जा सकता है। परीक्षाएं फरवरी 2027 से स्टार्ट होंगी।

Maharashtra SSC Date Sheet 2027

Maharashtra SSC Date Sheet 2027

HighLights

  1. महाराष्ट्र बोर्ड SSC टाइम टेबल mahahsscboard.in पर होगा जारी।

  2. 20 फरवरी के आस-पास बोर्ड एग्जाम हो सकते हैं शुरू।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र बोर्ड से क्लास 10th यानी कि SSC की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने जा रहे लाखों स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। रिपोर्ट्स के मुताबिक महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एंड हायर सेकेंड्री एजुकेशन की ओर से इस सप्ताह या अगले वीक में टाइम टेबल जारी किया जा सकता है। पिछले वर्ष फाइनल डेटशीट 1 नवंबर को जारी की गई थी।

कहां और कैसे डाउनलोड कर सकेंगे डेटशीट पीडीएफ

महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से Maharashtra board ssc time table 2027 ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in पर जारी किया जायेगा। डेटशीट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी होगी जिसमें सभी तिथियों की जानकारी के साथ ही उनकी शिफ्ट टाइमिंग भी दी होगी। आप टाइम टेबल आते ही नीचे दी जा रही आसान स्टेप्स को फॉलो करके डाउनलोड कर पाएंगे।

  • महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2027 डाउनलो ड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको SSC टाइम टेबल के PDF पर क्लिक करना होगा।
  • अब स्क्रीन पर टाइम टेबल ओपन हो जायेगा।
  • इसे आप डाउनलोड करके अपने मोबाइल में सेव कर लें।

परीक्षा दो शिफ्ट में होंगी आयोजित, जानें टाइमिंग

महाराष्ट्र बोर्ड दसवीं बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 2 शिफ्ट में करवाया जायेगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 11 बजे से लेकर अपरान्ह 2 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा अपरान्ह 3 बजे से लेकर 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।

बोर्ड परीक्षाओं से पहले प्रायोगिक परीक्षाओं का होगा आयोजन
बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत फरवरी 2027 से की जाएगी। इससे पहले सभी छात्रों के लिए प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन किया जायेगा जो स्कूल स्तर पर होंगी। आपको बता दें की प्रैक्टिकल एग्जाम बोर्ड एग्जाम से कुछ दिन पूर्व संपन्न करवाई जाती हैं।

यह भी पढ़ें- Maharashtra Board Exam Date 2027: महाराष्ट्र बोर्ड SSC, HSC टाइम टेबल कभी भी हो सकता है जारी, PDF कर सकेंगे डाउनलोड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।