विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maharashtra Board Exam Date 2027: महाराष्ट्र बोर्ड SSC, HSC टाइम टेबल कभी भी हो सकता है जारी, PDF कर सकेंगे डाउनलोड

Published: Mon, 02 Nov 2026 04:48 PM (IST)

महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से 10th/SSC और 12th/HSC टाइम टेबल 2027 कभी भी जारी किया जा सकता है। बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत 10 फरवरी 2027 के आस-पास हो सकती है।

Maharashtra Board SSC HSC Date Sheet 2027

Maharashtra Board SSC HSC Date Sheet 2027

HighLights

  1. महाराष्ट्र बोर्ड डेटशीट कभी भी आने की उम्मीद।

  2. PDF लिंक mahahsscboard.in पर होगा एक्टिवेट।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एंड हायर सेकेंड्री एजुकेशन की ओर से कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेट्स का एलान जल्द ही किया जा सकता है। टाइम टेबल पीडीएफ फॉर्मेट में महाराष्ट्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in पर जारी होगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर पाएंगे।

थ्योरी एग्जाम के साथ ही प्रैक्टिकल टाइम टेबल भी होगा जारी

बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी किये जाने के साथ ही प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए भी डेट्स का एलान किया जायेगा। पिछले वर्ष दसवीं के लिए प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन 2 फरवरी से 18 फरवरी और 12वीं के प्रैक्टिकल/ वायवा/ इंटरनल एसेसमेंट एग्जाम का आयोजन 23 जनवरी से 9 फरवरी तक करवाया गया था।

SSC क्लास की थ्योरी परीक्षाओं (लिखित परीक्षा) का आयोजन 20 फरवरी से लेकर 18 मार्च तक करवाया गया था वहीं HSC थ्योरी बोर्ड परीक्षाएं 10 फरवरी 2026 से 18 मार्च तक संपन्न हुई थीं।

परीक्षा के लिए टाइमिंग

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एंड हायर सेकेंड्री एजुकेशन की ओर से दोनों ही कक्षाओं के लिए बोर्ड एग्जाम का आयोजन दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 11 बजे से लेकर अपरान्ह 2 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा अपरान्ह 3 बजे से लेकर 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।

टाइम टेबल डाउनलोड करने की स्टेप्स

  • महाराष्ट्र बोर्ड SSC HSC टाइम टेबल 2027 जारी होते ही सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आपको जिस कक्षा का टाइम टेबल डाउनलोड करना होगा उसके PDF पर क्लिक करना होगा।
  • अब स्क्रीन पर टाइम टेबल ओपन हो जायेगा।
  • इसे आप डाउनलोड करके अपने मोबाइल में सेव कर लें।

यह भी पढ़ें- अग्निवीरों को मिल सकता है तोहफा, 4 साल नौकरी के बाद 2 साल एक्सटेंशन का ऑफर! पढ़ें क्या है सरकार का प्लान? 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।