विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अग्निवीरों को मिल सकता है तोहफा, 4 साल नौकरी के बाद 2 साल एक्सटेंशन का ऑफर! पढ़ें क्या है सरकार का प्लान?

Published: Mon, 02 Nov 2026 03:40 PM (IST)

भारत सरकार अग्निवीरों के पहले बैच के सेवामुक्त होने से पहले 2 वर्ष सेवा का एक्सटेंशन देने पर विचार कर ...और पढ़ें

government planning two year service extension for agniveer

government planning two year service extension for agniveer

HighLights

  1. अग्निवीरों को सेवा में मिल सकता है 2 वर्ष का विस्तार।

  2. सरकार 21 नवंबर से पहले ले सकती है फैसला।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सेना में अग्निवीर पदों पर नौकरी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारत सरकार अग्निवीरों के लिए सर्विस के दो वर्षों को एक्सटेंड करने पर विचार कर रहा है। इसके लिए कई बैठकों पर विचार हो चुका है और जल्द ही इस पर कोई बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। हालांकि, अभी तक इस बारे में सेना या सरकार की ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है लेकिन इस पर 21 नवंबर से निर्णय लिए जाने की उम्मीद है।

21 नवंबर को अग्निवीरों का पहला बैच होगा सेवा मुक्त

आपको बता दें कि अग्निवीर योजना को वर्ष 2022 से शुरू किया गया था। इंडियन नेवी अग्निवीर के पहले बैच में भर्ती होने वाले उम्मीदवार 21 नवंबर 2026 को सेवा मुक्त होंगे। ऐसे में सरकार की ओर से इनकी सेवा शुरू होने से पहले ही एक्सटेंशन का ऑफर दिया जा सकता है ताकी पहले बैच को भी इसका लाभ मिल सके।

आपको बता दें कि सरकार की ओर से 25 फीसदी अग्निवीरों को पहले से ही परमानेंट करने की घोषणा की गई थी। बाकी बचे हुए 75 फीसदी अग्निवीरों को 2 साल का एक्सटेंशन दिया जा सकता है। हालांकि, इसकी जानकारी नहीं है कि कितने फीसदी अग्निवीरों को या किन सैनिकों को 2 वर्ष का एक्सटेंशन प्रदान किया जायेगा।

कब किस सेना के अग्निवीरों का कार्यकाल हो रहा खत्म

आपको बता दें कि इंडियन नेवी का पहला बैच 21 नवंबर को, एयरफोर्स अग्निवीरों का पहला बैच 21 दिसंबर और थल सेना के अग्निवीरों का पहला बैच 31 दिसंबर को सेवा मुक्त होता। सेवा से मुक्त होने पर अग्निवीरों को 11.71 लाख का एकमुश्त 'सेवा निधि पैकेज' (Seva Nidhi Package) दिया जायेगा, जो पूरी तरह से टैक्स-फ्री (Tax-Free) होता है। इसके साथ ही स्किल सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जायेगा जो उन्हें आगे रोजगार पाने में भूमिका निभाएगा।

यह भी पढ़ें- ISRO Recruitment 2026: इसरो में टेक्निकल और ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए मौका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।