ISRO Recruitment 2026: इसरो में टेक्निकल और ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए मौका
इसरो में टेक्निकल और ड्राइवर के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट isro.gov.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।

ISRO URSC Technician Driver Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
टेक्निकल और ड्राइवर के पदों पर करें अप्लाई।
आवेदन करने के लिए नियूनतम आयु 18 वर्ष।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। इसरो में नौकरी करने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की ओर से टेक्निकल और ड्राइवर के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के जरिये कुल 61 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवार अपनी पात्रता मानदंड की जांच करके इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 13 नवंबर, 2026 निर्धारित है।
कौन कर सकते हैं अप्लाई
इसरो यूआरएससी में टेक्निकल और ड्राइवर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। इन पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।
कितनी मिलेगी सैलरी
टेक्निकल के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 21,700 रुपये और ड्राइवर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 19,900 रुपये दिए जाएंगे।
कैसे करें घर बैठे स्वयं इन पदों पर आवेदन
इसरो यूआरएससी में टेक्निकल और ड्राइवर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए यहां आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।
- इन पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.isro.gov.in या www.ursc.gov.in पर जाकर विजिट कर लें।
- वेबसाइट के होमपेज पर करियर सेक्शन पर क्लिक कर लें।
- इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- फॉर्म भरने के बाद दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड भी कर लें।
- अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
