UPSC Geo Scientist Final Result 2026: यूपीएससी जियो साइंटिस्ट परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, डायरेक्ट यहां से डाउनलोड करें PDF
यूपीएससी की ओर से UPSC Geo Scientist Final Result 2026 की घोषणा कर दी गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

UPSC Geo Scientist Final Result 2026: यहां से डाउनलोड करें पीडीएफ।
HighLights
यूपीएससी ने जारी किया रिजल्ट।
पीडीएफ फॉर्मेट में जारी हुआ रिजल्ट।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग UPSC की ओर से जियो साइंटिस्ट परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे। वे अभ्यर्थी यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर UPSC Geo Scientist Final Result 2026 देख व डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार रिजल्ट में अपने रोल नंबर के साथ-साथ नाम की जांच भी कर सकते हैं।
Geo Scientist Final Result इन 5 तरीकों से करें डाउनलोड
जियो साइंटिस्ट फाइनल परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर Final Results सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसेक बाद Combined Geo-Scientist (Main) Examination, 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इतने उम्मीदवार हुए शॉर्टलिस्ट
यूपीएससी द्वारा जारी फाइनल रिजल्ट के मुताबिक जियोलॉजिस्ट ग्रुप-ए के लिए कुल 20 उम्मीदवार, असिस्टेंट हाइड्रोजियोलॉजिस्ट ग्रुप-बी के लिए कुल 22 उम्मीदवार और असिस्टेंट जियोफिजिस्ट ग्रुप-बी के लिए कुल 4 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से चयनित किया गया है।
UPSC Geo Scientist Final Result 2026 Direct Link
इस दिन हुई थी परीक्षा
यूपीएससी की ओर से जियो साइंटिस्ट प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 08 फरवरी, 2026 को किया गया था। इसके साथ ही जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे। उनके लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 20 और 21 जून, 2026 को किया गया था। मुख्य परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों क सितंबर, 2026 में इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया गया था।
