UPSC CSE Mains Result 2026: यूपीएससी आईएएस मेंस रिजल्ट कब होगा जारी? चेक करें संभवित डेट
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 का परिणाम इस माह के मध्य में घोषित हो सकता ...और पढ़ें

UPSC Mains Result 2026 Date
HighLights
यूपीएससी इस महीने के मध्य में जारी कर सकता है सीएसई मुख्य परीक्षा का रिजल्ट।
नतीजों के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो जल्द ही खत्म होने वाला है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजल्ट इस माह के मध्य में घोषित किया जा सकता है। पिछले वर्ष भी परिणाम 11 नवंबर को जारी किया गया था।
कहां और कैसे कर पाएंगे चेक
जिन उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा में भाग लिया है वे यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर परिणाम की जांच कर पाएंगे । मेरिट लिस्ट में सफल उम्मीदवारों के नाम एवं रोल नंबर दर्ज होगा। इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी इंटरव्यू/ पर्सनैलिटी टेस्ट चरण के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे।
मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने की स्टेप्स
- यूपीएससी सीएसई मेंस मेरिट लिस्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको What’s New सेक्शन में रिजल्ट से संबंधित पीडीएफ लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर करना होगा।
- इसके बाद अभ्यर्थी इसमें अपना रोल नंबर/ नाम चेक कर सकेंगे।
- जिन अभ्यर्थियों का नाम/ रोल नंबर लिस्ट में दर्ज होगा वे ही अंतिम चरण के लिए सफल माने जाएंगे।
कब हुई थी परीक्षा?
आपको बता दें कि यूपीएससी की ओर से सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 का आयोजन 21 से 30 अगस्त 2026 तक देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया गया था।
भर्ती विवरण
जो अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में सफल होंगे वे इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे। इंटरव्यू संपन्न होने के बाद फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी। सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2026 के जरिये कुल 933 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।