विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दो साल 10 परीक्षाएं और असफलता, इसके बाद Gen Z- IPS बन इशिता बन गईं युवाओं के लिए प्रेरणा

Published: Thu, 05 Nov 2026 05:23 PM (IST)

इशिता भाटिया ने 2 साल में 10 परीक्षाओं में असफलता के बावजूद हार नहीं मानी और अंततः आईपीएस अधिकारी बनीं। ...और पढ़ें

Gen Z इशिता भाटिया

Gen Z इशिता भाटिया

HighLights

  1. इशिता भाटिया 2 साल में 10 परीक्षाओं में हुई फेल।

  2. बचपन से ही सिविल सर्विसेज में जाने का जुनून था।

  3. असफलताओं से न घबराकर लगातार प्रयास करने की सीख दी।

करियर डेस्क, नई दिल्ली। Gen Z आईपीएस इशिता भाटिया जो युवाओं के लिए अब प्रेरणा बन चुकी हैं। कभी लगातार 10 परीक्षाओं में असफलता प्राप्त करने वाली इशिता ने जर्नी को शेयर करते हुए बताया कि लगातार प्रयास करते रहना ही आगे बढ़ने का एक मात्र तरीका है। ऐसे में युवाओं को कभी भी असफलताओं से हार मानकर प्रयास करना बंद नहीं करना है।

दो साल में इन 10 परीक्षाओं में हुईं फेल
आईपीएस इशिता ने बताया कि वे 2 साल के अंदर 10 परीक्षाओं में फेल हो गई थीं। उन्होंने इन परीक्षाओं की जानकारी भी सोशल मीडिया के जरिये जाहिर की।

  1. यूपीएससी प्रीलिम्स (UPSC pre) 2019 
  2. यूपीएससी प्रीलिम्स 2020
  3. आरबीआई ग्रेड बी (RBI grade B) 2020
  4. यूपीएससी सीएपीएफ (UPSC CAPF) 2020
  5. यूपीएससी सीडीएस (UPSC CDS) 2020 (इंटरव्यू में शामिल नहीं हुए)
  6. ईसीजीसी पीओ (ECGC PO) 2021
  7. इंटेलिजेंस ब्यूरो (Intelligence Bureau) 2021
  8. एएआई एटीसी (AAI ATC) 2021
  9. एचपीपीएससी प्रीलिम्स (HPPSC pre) 2021
  10. कैट (CAT) 2021

बचपन में जाग गया था सिविल सर्विसेज का जूनून

इशिता का सिविल सर्विसेज में जाने का जूनून बचपन में ही जाग गया था। वे जिस स्कूल में पढ़ रही थीं वहां पर IAS, IPS समेत अन्य अधिकारियों के बच्चे भी पढ़ते थे। स्कूल में अधिकारियों को मिलने वाले मान-सम्मान उनके अंदर भी सिविल सर्विसेज में जाने का सपना बन गया। आगे उन्होंने इसी को फॉलो किया और 26 अगस्त 2024 को आईपीएस बनकर इस सपने को पूरा कर लिया।

फेल होने पर न करें पछतावा, युवाओं को दी सीख

इशिता ने अपनी जर्नी में बताया कि कभी भी किसी को असफताओं से पछतावा नहीं होना चाहिए और लगातार आगे बढ़ने के लिए मेहनत करते रहना चाहिए। आपकी मेहनत और लगन ही आपको सफलता के द्वार तक लेकर जाएगी।

यह भी पढ़ें- Success Story: लालटेन में की पढ़ाई, 20 लाख पैकेज वाली नौकरी को ठुकराया, जानें कैसे गटर खोदने वाले का बेटा बना SP

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।