UPSC CSE Admit Card 2026: यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, Direct Link से करें डाउनलोड
यूपीएससी ने प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए ...और पढ़ें

UPSC CSE Admit Card 2026: इस डेट पर होगी परीक्षा।
HighLights
प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी।
24 मई को होगी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आईएएस या आईपीएस बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए एक अहम खबर है। दरअसल संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने UPSC CSE 2026 की परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकरण किया था। अब वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करके जल्द ही प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को मोबाइल ओटीपी, यूआरएन पासवर्ड और ईमेल आईडी को दर्ज करना होगा।
इन 5 स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
यूपीएससी ने प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया है। अभ्यर्थी यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- एब वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्स सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद मोबाइल ओटीपी, यूआरएन पासवर्ड और ईमेल आईडी को दर्ज करें।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
कब होगी परीक्षा
यूपीएससी की ओर से सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 24 मई, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में संचालित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से लेकर 11.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट 2.30 बजे से लेकर शाम 4.30 बजे तक संचालित की जाएगी। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक का नकारात्मक अंकन किया जाएगा। इसके साथ ही सीसैट की परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एग्जाम सेंटर में अपने साथ एडमिट कार्, आईडी प्रूफ औप पासपोर्ट साइज फोटो जरूर साथ लेकर जाएं। इसके साथ ही एग्जाम सेंटर पर तय समय से एक या दो घंटे पहले पहुंचना सुनिश्चित करें।
यह भी पढ़ें: NEET UG Re-Exam 2026: इस डेट तक एग्जाम सिटी और एड्रेस बदलने का मौका, री-एग्जाम 21 जून को
