विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NEET UG Re-Exam 2026: इस डेट तक एग्जाम सिटी और एड्रेस बदलने का मौका, री-एग्जाम 21 जून को

Published: Sat, 16 May 2026 09:34 AM (IST)Updated: Sat, 16 May 2026 09:48 AM (IST)

एनटीए ने नीट यूजी री-एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एग्जाम सिटी और एड्रेस बदलने के लिए विडों ...और पढ़ें

NEET UG Correction Window: इस डेट तक करें फॉर्म में सुधार।

NEET UG Correction Window: इस डेट तक करें फॉर्म में सुधार।

HighLights

  1. 21 जून को होगा री-एग्जाम।

  2. परीक्षा में 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी मिलेगा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से NEET UG 2026 Re Exam तिथि का एलान कर दिया है। एनटीए की आधिकारिक तिथि के अनुसार नीट यूजी की परीक्षा देशभर में 21 जून को आयोजित कराई जाएगी। नीट यूजी की परीक्षा एक शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5.15 बजे तक संचालित की जाएगी।

परीक्षा में 15 मिनट के अतिरिक्त समय को बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही एनटीए की ओर से परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को एक बड़ी राहत भी दी गई है। एनटीए की अधिसूचना के मुताबिक री-एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों को फॉर्म में वर्तमान पता और अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा केंद्र और शहर बदलने की सुविधा दी है।

इस डेट तक खुली रहेगी करेक्शन विंडो

एनटीए की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक 21 मई तक एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। एनटीए की ओर से छात्रों को अपनी सहूलियत के अनुसार अपना पता और परीक्षा शहर चयन करने का मौका दिया गया है। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले अपने फॉर्म में करेक्शन अवश्य कर लें। अन्यथा बाद में उम्मीदवारों को मौका नहीं दिया जाएगा।

NEET NEW

 

नहीं करना होगा दोबारा रजिस्ट्रेशन

एनटीए ने साफ किया है कि जिन उम्मीदवारों ने नीट यूजी के लिए पहले पंजीकरण किया था। उन छात्रों को री-एग्जाम में शामिल होने के लिए दोबारा पंजीकरण नहीं करना होगा। इसके साथ ही छात्रों से कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क भी नहीं लिया जाएगा। बता दें, एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी कर दिए जाएंगे। सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया है कि अगले साल से नीट परीक्षा ऑनलाइ मोड में आयोजित कराई जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि री-एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों को सरकार की ओर से ट्रांसपोर्ट सुविधा दी जाएगी और परीक्षा में 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। 

 

यह भी पढ़ें: अगले साल से ऑनलाइन मोड में होगा NEET एग्जाम, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किए 6 बड़े एलान