विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPSC CDS 2 Result 2026: इसी वीक जारी हो सकता है यूपीएससी सीडीएस 2 परीक्षा का रिजल्ट, डायरेक्ट यहां से डाउनलोड कर सकेंगे PDF

Published: Thu, 15 Oct 2026 03:26 PM (IST)

यूपीएससी की ओर से UPSC CDS 2 Result 2026 जल्द ही जारी किया जा सकता है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिये अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

UPSC CDS 2 Result 2026: जल्द जारी होगा सीडीएस-2 परीक्षा का परिणाम।

UPSC CDS 2 Result 2026: जल्द जारी होगा सीडीएस-2 परीक्षा का परिणाम।

HighLights

  1. जल्द जारी होगा सीडीएस-2 परीक्षा का रिजल्ट।

  2. 13 सितंबर को हुई थी परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग UPSC की ओर से सीडीएस-2 परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर, 2026 को किया गया था। सीडीएस 2 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार बेसब्री से UPSC CDS 2 Result 2026 का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सीडीएस-2 परीक्षा का रिजल्ट इसी सप्ताह जारी किया जा सकता है। रिजल्ट की घोषणा पीडीएफ फॉर्मेट में की जाएगी। उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद यूपीएससी की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

इन स्टेप्स को फॉलो करके डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट

यूपीएससी सीडीएस-2 परीक्षा का रिजल्ट इसी सप्ताह जारी किया जा सकता है। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां रिजल्ट चेक करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स की मदद से रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे।

  • सीडीएस-2 परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in विजिट करनी होगी।
  • वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद UPSC CDS 2 Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

कितने पदों पर होगी भर्ती

इस परीक्षा के जरिये कुल 451 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इसमें भारतीय सैन्य अकादमी IMA के लिए कुल 100 पद, एयरफोर्स एकेडमी के लिए कुल 32 पद, इंडियन नेवल एकेडमी के लिए कुल 26 पद और ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी OTA के लिए कुल 293 पद आरक्षित किए गए हैं।

इस डेट पर हुई थी परीक्षा

यूपीएससी की ओर से सीडीएस-2 परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर, 2026 को किया गया था। परीक्षा के पश्चात प्रोविजनल आंसर-की 16 सितंबर, 2026 को जारी की गई थी। परीक्षा तीन शिफ्ट में आयोजित कराई गई थी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर 11 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12.30 बजे से लेकर दोपहर 2.30 बजे तक और तीसरी शिफ्ट शाम 4 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक आयोजित कराई गई थी।

यह भी पढ़ें: AIBE 22 Syllabus 2026: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन सिलेबस जारी, जानें किस विषय-टॉपिक से आएंगे कितने सवाल