विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AIBE 22 Syllabus 2026: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन सिलेबस जारी, जानें किस विषय-टॉपिक से आएंगे कितने सवाल

Published: Thu, 15 Oct 2026 02:57 PM (IST)

बीसीआई की ओर से ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन सिलेबस जारी कर दिया गया है। आप इस पेज से सिलेबस के ...और पढ़ें

AIBE 22 Syllabus 2026 PDF Download

AIBE 22 Syllabus 2026 PDF Download

HighLights

  1. बीसीआई ने जारी किया एआईबीई 22 एग्जाम का सिलेबस।

  2. कुल 19 टॉपिक से पूछे जायेंगे 100 सवाल।

  3. 29 नवंबर को आयोजित होनी है परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 21 (AIBE- XXII) के लिए टॉपिक एवं विषय वार सिलेबस जारी कर दिया गया है ताकी इस एग्जाम में भाग लेने जा रहे उम्मीदवार बेहतर तरीके से अपनी तैयारियों को पूरा कर सकें। सिलेबस से उम्मीदवार निर्धारित टॉपिक को ध्यान में रखकर अपनी पढ़ाई कर सकते हैं। इससे वे सिलेबस से बाहर की फालतू की चीजों को पढ़ने से बचेंगे।

टॉपिक/सब्जेक्ट वाइज सिलेबस

AIBE 22 Exam में उम्मीदवारों से कुल 19 टॉपिक्स- संवैधानिक कानून, आई. पी. सी. (भारतीय दंड संहिता) एवं (नई) भारतीय न्याय संहिता, पी. सी. (दंड प्रक्रिया संहिता) एवं (नया) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, सिविल प्रक्रिया संहिता (Code of Civil Procedure), साक्ष्य अधिनियम एवं (नया) भारतीय साक्ष्य अधिनियम, मध्यस्थता अधिनियम सहित वैकल्पिक विवाद निवारण, पारिवारिक कानून, जनहित याचिका, प्रशासनिक कानून, पेशेवर नैतिकता एवं बार काउंसिल ऑफ इंडिया नियमों के अंतर्गत पेशेवर कदाचार के मामले, कंपनी कानून, पर्यावरण कानून, साइबर कानून, श्रम एवं औद्योगिक कानून, अपकृत्य कानून, जिसमें मोटर वाहन अधिनियम और उपभोक्ता संरक्षण कानून शामिल हैं संरक्षण कानून, कराधान संबंधी कानून, अनुबंध कानून, विशिष्ट राहत, संपत्ति कानून, परक्राम्य लिखत अधिनियम, भूमि अधिग्रहण अधिनियम और बौद्धिक संपदा कानून से सवाल पूछे जायेंगे।

किस टॉपिक से पूछे जायेंगे कितने सवाल, देखें डिटेल

क्र. सं. विषय/ टॉपिक प्रश्नों की संख्या
1 कॉन्स्टिट्यूशनल लॉ (Constitutional law)
10
2 आई. पी. सी. (इंडियन पीनल कोड) एवं (नया) भारतीय न्याय संहिता
8
3 सी. आर. पी. सी. (क्रिमिनल प्रोसीजर कोड) एवं (नया) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता
10
4 सी. पी. सी. (कोड ऑफ सिविल प्रोसीजर)
10
5 एविडेंस एक्ट एवं (नया) भारतीय साक्ष्य अधिनियम
8
6 अल्टरनेटिव डिस्प्यूट रिड्रेसल इंक्लूडिंग आर्बिट्रेशन एक्ट
4
7 फैमिली लॉ
8
8 पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन (जनहित याचिका)
4
9 एडमिनिस्ट्रेटिव लॉ
3
10 प्रोफेशनल एथिक्स एंड केसेस ऑफ प्रोफेशनल मिसकंडक्ट अंडर बार काउंसिल ऑफ इंडिया रूल्स
4
11 कंपनी लॉ
2
12 एनवायरनमेंटल लॉ
2
13 साइबर लॉ
2
14 लेबर एंड इंडस्ट्रियल लॉ
4
15 लॉ ऑफ टॉर्ट, इंक्लूडिंग मोटर व्हीकल एक्ट एंड कंज्यूमर प्रोटेक्शन लॉ
5
16 लॉ रिलेटेड टू टैक्सैशन
4
17 लॉ ऑफ कॉन्ट्रैक्ट, स्पेसिफिक रिलीफ, प्रॉपर्टी लॉज, नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट
8
18 लैंड एक्विजिशन एक्ट
2
19 इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी लॉज
2
--  कुल प्रश्नों की संख्या
100

 

AIBE 22 Syllabus 2026 PDF

Untitled

आवेदन तिथि

AIBE 22 एग्जाम में शामिल होने के लिए उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। 30 अक्टूबर तक फॉर्म में करेक्शन करने का मौका है।

परीक्षा तिथि

बीसीआई की ओर से AIBE 22 Exam Date 29 नवंबर 2026 निर्धारित है। एग्जाम के लिए आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड 14 नवंबर 2026 को जारी कर दिए जायेंगे। परीक्षा संपन्न होने के बाद रिजल्ट 7 से 10 जनवरी 2027 के बीच जारी हो सकता है।