विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP PCS प्रारंभिक परीक्षा के लिए आज जारी होगी सिटी इंटीमेशन स्लिप, लॉगिन के लिए OTR नंबर रखें पहले से तैयार

Published: Fri, 27 Nov 2026 10:53 AM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2026 11:09 AM (IST)

यूपी UPPSC Pre Exam City intimation slip 2026 आज जारी की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सिटी स्लिप प्राप्त कर सकेंगे।

UPPSC Pre Exam City intimation slip 2026

UPPSC Pre Exam City intimation slip 2026

HighLights

  1. आज जारी होगी यूपी पीसीएस सिटी स्लिप।

  2. ऑफिशियल वेबसाइट से कर सकेंगे डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप आज यानी 27 नवंबर को जारी की जानी है। जो अभ्यर्थी अपने परीक्षा शहर के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। वे UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कुछ ही देर में UPPSC Pre Exam City Details 2026 डाउनलोड कर सकेंगे। ऐसे में सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल को पहले ही तैयार रखें।

इन स्टेप्स से डाउनलोड कर सकेंगे सिटी स्लिप

यूपी पीसीएस परीक्षा के लिए सिटी स्लिप आज किसी समय भी जारी की जा सकती है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।

  1. सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर Recruitment Dashboard सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  3. अब UPPSC Pre Exam City intimation slip 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद ओटीआर नंबर दर्ज करके लॉगिन करना होगा।
  5. लॉगिन करने के बाद सिटी स्लिप आपकी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी।
  6. अंत में आप चाहे तो इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

कब और कितने शिफ्ट में होगी परीक्षा

यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 75 जनपदों में 06 दिसंबर, 2026 को आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से लेकर सुबह 11.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से लेकर शाम 4.30 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।

01 दिसंबर को जारी होगा एडमिट कार्ड

यूपीपीएससी की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र परीक्षा से 5 दिन पहले यानी 01 दिसंबर को जारी किया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें। 

 

यह भी पढ़ें: यूपी के पर्यटन विभाग में इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती, बगैर परीक्षा दिए होगा चयन; जानें अप्लाई करने के लिए जरूरी योग्यता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।