UPPSC GIC Lecturer Result 2026: यूपीपीएससी जीआईसी लेक्चरर के 4 विषयों का रिजल्ट हुआ जारी, Roll Number वाइज चेक करें परिणाम
यूपीपीएससी की ओर से जीआईसी लेक्चरर भर्ती हिंदी, संस्कृत, जीव विज्ञान और उर्दू विषय का रिजल्ट जारी कर दिया गया ...और पढ़ें

UPPSC GIC Lecturer Result 2026 PDF Link
HighLights
यूपीपीएससी जीआईसी लेक्चरर भर्ती के लिए सभी विषयों का रिजल्ट जारी।
हिंदी, संस्कृत, उर्दू और जीव विज्ञान विषयों का परिणाम भी घोषित।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से राजकीय इण्टर कॉलेज प्रवक्ता भर्ती प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि आयोग की ओर से अभी नतीजे 4 विषयों- हिंदी, संस्कृत, जीव विज्ञान और उर्दू विषय का जारी कर दिया गया है। परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट (UPPSC GIC Lecturer Result PDF) में जारी हुआ है जिसे आप इस पेज से सीधे डाउनलोड करके नतीजे चेक कर सकते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले बाकी विषयों का परिणाम पहले ही जारी किया जा चुका है।
रोल नंबर वाइज चेक कर सकते हैं रिजल्ट
आपको बता दें कि यूपीपीएससी की ओर से नतीजे पीडीएफ मेरिट लिस्ट के आधार जारी हुए हैं जिसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दर्ज हैं। आप विषय के अनुसार अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने की स्टेप्स
- यूपीपीएससी जीआईसी रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- Important Segments में रिजल्ट में जाकर मेरिट लिस्ट पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप अपने विषय के अनुसार रिजल्ट चेक कर सकते हैं और अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
- जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर इसमें दर्ज है वे भर्ती के अगले चरण मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे।
अन्य विषयों का रिजल्ट चेक करने के लिए यहां क्लिक करें।
कितने अभ्यर्थी हुए सफल
राजकीय इण्टर कॉलेज (प्रा०) परीक्षा 2025 के अन्तर्गत 13 विषयों की परीक्षा दिनांक 14 जून 2026 को करवाया गया था। परीक्षा के बाद 13 विषयों में से 04 विषयों (जीव विज्ञान, हिन्दी, उर्दू व संस्कृत) का परिणाम आज जारी हुआ है। जीव विज्ञान विषय में पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या 43144 थी जिसमें 17003 ने भाग लिया। इसमें से
हिन्दी विषय में पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या 53924 थी जिसमें 26005 उपस्थित हुए।
उर्दू विषय में पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या 4315 व उपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या 1666 थी।
संस्कृत विषय में पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या 18616 व उपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या 5433 थी।
प्रारम्भिक परीक्षा के आधार पर जीव विज्ञान विषय के लिए कुल 3790 अभ्यर्थियों, हिन्दी विषय के लिए कुल 1739 अभ्यर्थियों, उर्दू विषय के लिए पदों सापेक्ष कुल 762 अभ्यर्थियों तथा संस्कृत विषय के लिए कुल 1779 अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा मुख्य परीक्षा में प्रवेश हेतु सफल घोषित किया गया है।
