विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BPSC TRE 4 Bharti 2026: सामान्य प्रशासन को मिला शिक्षक भर्ती का प्रस्ताव, CM की स्वीकृति के बाद आयोग जारी करेगा नोटिफिकेशन

Published: Tue, 28 Jul 2026 11:46 AM (GMT+05:30)

बिहार टीचर भर्ती (BPSC TRE 4) के लिए इस वीक में नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद है। अभ्यर्थी फॉर्म भरने से पहले ही अपना OTR कर लें।

BPSC TRE 4 Recruitment 2026

BPSC TRE 4 Recruitment 2026

HighLights

  1. बिहार शिक्षक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन कभी भी हो सकता है जारी।

  2. 20 हजार रिक्त पदों पर निकाली जा सकती है भर्ती।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार शिक्षा भर्ती (BPSC TRE 4.0) का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। बिहार सामान्य प्रशासन विभाग को इस भर्ती के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। इस विभाग के मंत्री और राज्य के सीएम सम्राट चौधरी की ओर से स्वीकृति मिलते ही राज्य में चौथे चरण की शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ हो जायेगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी वीक में मुख्यमंत्री द्वारा इस भर्ती के लिए स्वीकृति मिल सकती है जिसके बाद बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर प्रक्रिया स्टार्ट कर देगा।

भर्ती के लिए OTR पहले ही हो चुके स्टार्ट

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से भर्ती में शामिल होने के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया गया है। OTR के लिए डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर एक्टिव है। ऐसे में आप अभी ही ओटीआर कर लें ताकी फॉर्म भरने के समय किसी प्रकार की समस्या न हो।

20 हजार रिक्त पदों पर निकल सकती है भर्ती

राज्य सरकार की ओर से पहले दी गई जानकारी के मुताबिक 46595 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी थी। लेकिन, अभी मिल रहीं लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार 20 रिक्त पदों पर भर्ती का अनुमान है। पदों का विवरण विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया जायेगा।

एग्जाम डेट पहले ही हो चुकी घोषित

बीपीएससी की ओर से शिक्षक भर्ती के लिए एग्जाम डेट की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए एग्जाम का आयोजन 22 सितंबर से 27 सितंबर 2026 तक राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जायेगा। भर्ती परीक्षा संपन्न होने के बाद रिजल्ट नवंबर 2026 माह में घोषित कर दिया जायेगा। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे उनको डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के बाद नियुक्ति प्रदान की जाएगी। भर्ती से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवारों को समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है। 

यह भी पढ़ें- MP Police Vacancy 2026: एमपी पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल-SI समेत विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती का एलान, जानें आवेदन कब होंगे स्टार्ट?