विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UPPSC ने अभ्यर्थियों की मांगो को किया स्वीकार, RO-ARO एवं PCS परीक्षा स्थगित, अब एक शिफ्ट में होगा एग्जाम

Published: Thu, 14 Nov 2024 04:47 PM (IST)Updated: Thu, 14 Nov 2024 05:00 PM (IST)

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से (UPPSC) की ओर से छात्रों की मांगों को स्वीकार कर लिया गया ...और पढ़ें

UPPSC RO ARO 2024 स्थगित, अब एक शिफ्ट में होगा एग्जाम।
UPPSC RO ARO 2024 स्थगित, अब एक शिफ्ट में होगा एग्जाम।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। UPPSC RO-ARO एवं एवं PCS परीक्षा के लिए आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा मौका है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से (UPPSC) प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों की मांगो को स्वीकार कर लिया गया है। इन परीक्षाओं को लेकर स्टूडेंट्स बड़ी संख्या में सोमवार से ही प्रयागराज, लखनऊ आदि में प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर संज्ञान लिया। इसके बाद विचार विमर्श के बाद अब इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। अब आगे परीक्षा को एक शिफ्ट के संपन्न करवाया जाएगा।

नई समिति का होगा गठन

आपको बता दें कि यह निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान लेने के बाद आयोग को साथ लेकर किया गया है। इसके साथ ही RO ARO परीक्षा के लिए एक समिति का गठन किया जायेगा जो इससे संबंधित सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर एक तय समय में रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा।

आयोग ने परीक्षाओं को किया स्थगित

आपको बता दें कि एआरओ परीक्षा का आयोजन 22 और 23 दिसंबर 2024 को प्रतिदिन दो शिफ्ट में करवाया जाना था वहीं पीसीएस की परीक्षा को 7 और 8 दिसंबर, 2024 को दो शिफ्ट में करवाया जाना था। लेकिन इसके बाद छात्र लगातार इसका विरोध कर रहे थे और मांग कर रहे थे कि परीक्षा को एक दिन एक ही शिफ्ट में करवाया जाना चाहिए।

आरओ एवं एआरओ एग्जाम की पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जानी थी। इसके अलावा 23 दिसंबर को परीक्षा एक ही पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक संपन्न करवाई जानी थी।

लाखों अभ्यर्थियों ने किया था इस भर्ती के लिए आवेदन

आपको बता दें कि RO- ARO भर्ती के लिए 10 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था वहीं यूपीपीएससी सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 में 576154 अभ्यर्थियों ने रजिस्टर किया है। इसी के चलते आयोग दलील दे रहा था कि सेंटर्स की कमी की वजह से एक दिन में इतने अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा करवाया जाना संभव नहीं था। लेकिन अब स्टूडेंट्स के आंदोलन के चलते आयोग ने इस परीक्षा को रद्द करके एक शिफ्ट में करवाने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें -  ITBP Recruitment 2024: आईटीबीपी में एसआई एवं कॉन्स्टेबल पदों पर कल से शुरू होंगे आवेदन, पात्रता सहित अन्य डिटेल यहां से करें चेक