UPMSP Center List 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा सेंटर्स की स्वीकृत लिस्ट जारी, सभी 75 जिलों के सेंटर्स की सूची करें चेक
जनपदीय समिति द्वारा अनुमोदित जनपदवार परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। नई सूची के मुताबिक अब राज्यभर ...और पढ़ें

यूपी बोर्ड सेंटर लिस्ट 2026 जारी, यहां से करें चेक।
HighLights
यूपी बोर्ड 10th 12th बोर्ड एग्जाम के लिए अनुमोदित सेंटर लिस्ट जारी।
जनपद के अनुसार इस पेज से डाउनलोड कर सकते हैं पीडीएफ।
फाइनल लिस्ट 27 नवंबर को होगी जारी।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से जनपदीय समिति द्वारा अनुमोदित जनपदवार परीक्षा केंद्र सूची परीक्षा वर्ष 2027 जारी कर दी गई है। सभी 75 जिलों के लिए सेंटर लिस्ट जारी कर दी गई है जिसे आप ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in के साथ ही इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
अनुमोदन के बाद 8113 पहुंची सेंटर्स की लिस्ट
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति के अनुमोदन के बाद अब प्रदेश में कुल 8113 परीक्षा केंद्र हो गए हैं। इनमें 619 जीआइसी, 3383 वित्त पोषित विद्यालय, 4111 वित्त विहीन विद्यालय हैं। इससे पहले आई लिस्ट में 7526 केंद्र बनाए थे।
21 नवंबर तक आपत्ति दर्ज करने का मौका
बोर्ड के सचिव भगवती सिंह की ओर से साझा की गई डिटल के मुताबिक अगर किसी को सेंटर लिस्ट से कोई दिक्कत है तो वे विद्यालय की आईडी से ऑनलाइन पोर्टल पर आपत्ति भेज सकते हैं। प्रत्यावेदन स्वीकार करने की लास्ट डेट 21 नवंबर निर्धारित है।
सभी 75 जिलों की सेंटर लिस्ट यहां से करें
फाइनल लिस्ट 27 नवंबर को होगी जारी
बोर्ड की ओर से जारी की गई इस लिस्ट में अभी ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका दिया गया है। 27 नवंबर 2027 को इसकी फाइनल लिस्ट जारी होगी जिसके बाद इसमें किसी भी प्रकार से चेंजेस नहीं होंगे।