यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UPMSP Result 2023: रिजल्ट नहीं छूटे स्टूडेंट्स का प्रैक्टिकल आज से, हाई स्कूल व इंटर नतीजे इस तिथि से पहले
UPMSP 10th 12th Result 2023 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के आदेश के मुताबिक छूट परीक्षार्थियों के लिए प्रायोगिक परीक्षाओं ...और पढ़ें

एजुकेशन डेस्क। UPMSP 10th, 12th Result 2023: एकतरफ जहां सोशल मीडिया पर वायरल एक फर्जी आधिकारिक विज्ञप्ति में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 की घोषणा आज यानी बुधवार, 5 अप्रैल को किए जाने के भ्रामक दावे किए जा रहे थे, दूसरी तरफ इसका खण्डन करते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा राज्य के सभी विद्यालयों ऐसे छात्र-छात्राओं के लिए प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन आज से करने के आदेश दिए गए थे। इस क्रम में यूपी बोर्ड इंटर के स्टूडेंट्स के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम आज से आयोजित किए जा रहे हैं। प्रायोगिक परीक्षाएं वीरवार यानी 6 अप्रैल तक चलेंगी।
यह भी पढ़ें - UP Board Result 2023 Date: हाई स्कूल व इंटर के नतीजों पर UPMSP ने जारी किया नोटिस, फर्जी है 5 अप्रैल की डेट
UPMSP Result 2023: हाई स्कूल व इंटर नतीजे इस तिथि से पहले
ऐसे में जबकि यूपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं छूटे छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित की जा रही हैं, तो यूपीएमएसपी 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा देरी संभव है। आमतौर पर हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद तीन सप्ताह में परिणाम घोषित किए जाते रहे हैं। ऐसे में इस बार यूपी बोर्ड द्वारा कॉपियों की जांच की प्रक्रिया 31 मार्च तक पूरा होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि परिणामों को लेकर 21 अप्रैल तक नोटिस जारी हो सकता है। दूसरी तरफ, यूपीएमएसपी यदि 27 अप्रैल से पहले यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 की घोषणा करता है तो यह पिछले 10 वर्षों से पहले परिणाम घोषित किए जाने का रिकॉर्ड होगा।
यह भी पढ़ें - UP Board Exam Result 2023: टूट सकता है 10 साल का रिकॉर्ड, UPMSP इस तारीख तक जारी कर सकता है यूपी बोर्ड रिजल्ट
UPMSP Result 2023: कहां देख पाएंगे हाई स्कूल और इंटर परीक्षा परिणाम
स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि हाई स्कूल हो या इंटरमीडिएट यूपीएमएसपी रिजल्ट 2023 को लेकर अपडेट आधिकारिक वेबसाइट, upmsp.edu.in पर जारी करेगा। साथ ही, परिणाम घोषित होने के बाद रिजल्ट लिंक इसी वेबसाइट के रिजल्ट सेक्शन में एक्टिव होगा, ऐसे में स्टूडेंट्स इस वेबसाइट पर समय-समय विजिट करते रहें।
