विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Board Exam Result 2023: UPMSP इस तारीख से पहले घोषित कर देगा यूपी बोर्ड रिजल्ट, टूटेगा 10 साल का रिकॉर्ड

By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
Published: Mon, 03 Apr 2023 02:38 PM (IST)Updated: Thu, 06 Apr 2023 07:39 AM (IST)

UPMSP UP Board 10th 12th Exam Result 2023 यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 कब आएगा? इस प्रश्न के उत्तर का इंतजार ...और पढ़ें

UPMSP UP Board Exam Result 2023 के अपडेट लिए आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, results.upmsp.edu.in पर नजर रखें।
UPMSP UP Board Exam Result 2023 के अपडेट लिए आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, results.upmsp.edu.in पर नजर रखें।

UP Board Exam Result 2023: हाई स्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की वार्षिक परीक्षाओं के लिए परीक्षाफल की घोषणा का इंतजार उत्तर प्रदेश के 58 लाख छात्र-छात्राओं को है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए आयोजित की गई हाई स्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा जल्द ही की जानी है। परिषद द्वारा कक्षा 10 और कक्षा 12 परीक्षार्थियों की उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य 18 मार्च से शुरू होकर निर्धारित समय से एक दिन पहले ही 31 मार्च को पूरा करने के बाद अब परिणाम घोषित करने की तैयारियां चल रही हैं। वहीं, इंटरमीडिएट के छूटे छात्र-छात्राओं के लिए प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन 5 से 6 अप्रैल तक हो रहे  हैं। इन स्टूडेंट्स मार्क्स अपलोड होने के बाद नतीजों की घोषणा की तारीख को लेकर कोई अपडेट 15 अप्रैल के आसपास जारी किया जा सकता है। 

UP Board Exam Result 2023: टूट सकता है 10 साल का रिकॉर्ड

यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के रिजल्ट को लेकर भले ही आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन बोर्ड के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि इस बार यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 और यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा 27 अप्रैल से पहले कर दी जाए। यदि ऐसा होता है तो यह पिछले 10 सालों में पहले घोषित किए जाने का रिकॉर्ड होगा। हालांकि, आधिकारिक अपडेट के लिए छात्र-छात्राओं को यूपी बोर्ड की आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, results.upmsp.edu.in पर समय-समय पर विजिट करते रहना चाहिए।

UP Board Exam Result 2023: फर्जी तारीख हुई वायरल

बता दें कि यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटर परीक्षाओं में 58 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए। इन छात्रों की कॉपियों की जांच प्रक्रिया पूरी होने की खबरों के बीच परिणामों की घोषणा को लेकर एक फर्जी विज्ञप्ति सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 को 5 अप्रैल को जारी किए जाने का गलत दावा किया गया। इसका खण्डन करते हुए यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुल्क की तरफ से नोटिस जारी किया गया जिसमें दोषियो के विरूद्ध कार्यवाई की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें - UP Board Result 2023 Date: हाई स्कूल व इंटर के नतीजों पर UPMSP ने जारी किया नोटिस, बड़ी खबर बोर्ड रिजल्ट पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।