UPMSP 10th, 12th Result 2022: आज होगा यूपी बोर्ड रिजल्ट डेट का ऐलान, जानें पिछले पांच वर्षों की तारीखें
UPMSP 10th 12th Result 2022 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा के पिछले 5 वर्षों को ट्रेंड को देखें तो परिणाम या तो अप्रैल में या जून में दोपहर के समय घोषित किए जाते रहें हैं।
नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। UPMSP 10th, 12th Result 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) द्वारा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा की तारीख का ऐलान आज यानि 16 जून 2022 को किया जाना संभावित है। ऐसे में जबकि विभिन्न राज्यों में 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा कर दी गई है, उत्तर प्रदेश के 47 लाख छात्र-छात्राओं के लिए परिणाम को लेकर आधिकारिक अपडेट जारी न होने से स्टूडेंट्स परेशान हैं। इस क्रम में यूपी सीएम ने हाई स्कूल और इंटर रिजल्ट को जल्द घोषित करने के लिए निर्देश बुधवार, 15 जून 2022 को परिषद को दिए हैं। इसके मद्देनजर माना जा रही है कि यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 डेट का ऐलान आज, 16 जून को किसी भी समय कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें – UP Board Result 2022 Date, Time: सीएम योगी के निर्देश के बाद UPMSP आज जारी करेगा रिजल्ट की तारीख upmsp.edu.in पर
UPMSP 10th, 12th Result 2022: जानें पिछले पांच वर्षों की तारीख और समय
दूसरी तरफ, यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षाओं को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित किए जाने के ट्रेंड को देखें तो पिछले वर्ष यानि 2021 को छोड़कर नतीजे जून में या अप्रैल माह के दौरान घोषित किए गए थे। पिछले साल जबकि यूपी समेत पूरे देश में फैली कोरोना महामारी के चलते प्रभावित हुई बोर्ड परीक्षाओं और नतीजों के कारण परिणाम जुलाई के आखिर में 31 तारीख को घोषित किए गए था। वहीं, अगर समय की बात करें तो सिर्फ पिछले वर्ष को छोड़कर यूपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा दोपहर में 12 बजे से 1 बजे की गई थी। इसका अर्थ है कि यदि यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 की घोषणा 17 या 18 जून 2022 को करता है तो इसे दोपहर में 1 बजे घोषित किये जाने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें - UP Board 10th, 12th, Result 2022: यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर नतीजों की घोषणा के लिए सीएम ने दिए निर्देश
वर्ष | यूपी बोर्ड रिजल्ट डेट | रिजल्ट टाइम |
2021 | जुलाई 31 | दोपहर 3.30 बजे |
2020 | जून 27 | दोपहर 12.00 बजे |
2019 | अप्रैल 27 | दोपहर 1.00 बजे |
2018 | अप्रैल 29 | दोपहर 12.30 बजे |
2017 | जून 9 | दोपहर 12.30 बजे |
UPMSP 10th, 12th Result 2022: इन वेबसाइट्स पर कर पाएंगे चेक
यूपीएमएसपी 10वीं रिजल्ट 2022 और यूपीएमएसपी 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा निर्धारित तिथि व समय पर होने के बाद नतीजे देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, results.upmsp.edu.in और यूपी रिजल्ट पोर्टल, upresults.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा। इसके अतिरिक्त परीक्षार्थी अपने नतीजे जागरणजोश डॉट कॉम (JagranJosh.com) पर भी देख सकेंगे।
- यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 – जागरणजोश पर देखने के लिए डायरेक्ट लिंक
- यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 – जागरणजोश पर देखने के लिए डायरेक्ट लिंक