विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPESSC: यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर आंसर की जारी, यहां से करें डाउनलोड; 29 नवंबर तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

Published: Mon, 23 Nov 2026 09:51 AM (IST)

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती एग्जाम की सभी सेटों की प्रोविजनल आंसर की जारी हो गई है जिसे आप साइट या इस पेज पर दिए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। 29 नवंबर तक उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने का मौका है।

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर प्रोविजनल आंसर की 2026

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर प्रोविजनल आंसर की 2026

HighLights

  1. UPESSC असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी।

  2. डायरेक्ट लिंक upessc.up.gov.in पर एक्टिवेट।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से सहायक आचार्य यानी कि असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का आयोजन 19 और 20 नवंबर को दोनों ही दिन 2-2 शिफ्ट में करवाया गया था। अब आयोग की ओर से इस भर्ती परीक्षा के लिए सभी सेटों की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है।
उम्मीदवार UPESSC Assistant Professor Answer Key ऑफिशियल साइट upessc.up.gov.in या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

29 नवंबर तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका

प्रोविजनल उत्तर कुंजी डाउनलोड करके उम्मीदवार अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और इस दौरान अगर वे इसमें दिए किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं तो उस पर निर्धारित अंतिम तिथि 29 नवंबर 2026 तक आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं। हर आपत्ति दर्ज करने के लिए अभ्यर्थियों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। ध्यान रखें कि ऑब्जेक्शन ऑनलइन ही दर्ज किया जा सकता है। डाक आदि माध्यम से आपत्ति स्वीकार्य नहीं है।

सभी सेटों की आंसर की ऐसे करें डाउनलोड

  • यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर आंसर की डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
  • NOTICE BOARD में विo संo 04/2026 सहायक आचार्य की उत्तर कुंजी (Answer Key) लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके लॉग इन करें।
  • अब सभी सेटों की मास्टर आंसर की ओपन हो जाएगी।
  • इसके बाद आप इसे डाउनलोड करके प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

UP Assistant Professor answer key 2026 Link

UP Assistant Professor answer key

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 1936 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह नियुक्तियां हिन्दी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, वाणिज्य, वनस्पति विज्ञान, इतिहास, दर्शनशास्त्र, प्राणि विज्ञान, मनोविज्ञान, राजनीति शास्त्र, शिक्षाशास्त्र, संस्कृत, गृहविज्ञान, भूगोल, शारीरिक शिक्षा, सैन्य विज्ञान, कृषि अर्थशास्त्र, मानव शास्त्र, शस्य विज्ञान, पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान, कृषि रसायन, कृषि वनस्पति, कृषि अभियंत्रण, उद्यान विज्ञान, उर्दू, एशियन कल्चर, प्राचीन इतिहास, विधि, सांख्यिकी, भूगर्भ विज्ञान, कृषि आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन, कीट विज्ञान, कृषि प्रसार एवं कृषि सांख्यिकी विषयों के लिए होंगी।

यह भी पढ़ें- UP TGT Online Form: यूपी टीजीटी भर्ती आवेदन पत्र भरने की लास्ट डेट एक्सटेंड, सरकारी टीचर बनने के लिए जल्द करें अप्लाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।