UP प्रिंसिपल परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां से डाउनलोड करें PDF; जानें कितनी है Cut off
यूपी प्रिंसिपल परीक्षा का परिणाम की घोषणा कर दी गई है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी ऑफिशियल पोर्टल upessc.up.gov.in से परिणाम चेक कर सकते हैं।

UPESSC Principal Result 2026
HighLights
यूपी प्रिंसिपल परीक्षा का रिजल्ट जारी।
आधिकारिक वेबसाइट से करें रिजल्ट चेक।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से प्रिंसिपल भर्ती परीक्षा का आयोजन 24 सितंबर, 2026 को किया गया था। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार बेसब्री से नतीजों का इंतजार कर रहे थे। हालांकि अब यूपीईएसएससी की ओर से UPESSC Principal Result 2026 का एलान कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे। वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
कब हुई थी परीक्षा
आयोग की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक प्रिंसिपल लिखित परीक्षा का आयोजन 24 सितंबर, 2026 को किया गया था। इस परीक्षा में कुल सफल हुए उम्मीदवारों को 21 ,28, 30, 31 31 अक्टूबर 2026 और 17 नवंबर, 2026 को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। बता दें, लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू के आधार पर कुल 110 उम्मीदवारों को प्रिंसिपल पद के लिए नियुक्त किया गया है।
कैसे और कहां से करें रिजल्ट चेक
प्रिंसिपल परीक्षा का रिजल्ट UPESSC की वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर UPESSC Principal Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
UPESSC Principal Result 2026 Cut off
रिजल्ट के साथ कटऑफ भी जारी
यूपी प्रिंसिपल परीक्षा रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ भी जारी की गई है। पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 243.00 निर्धारित है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट पीडीएफ में अपने नाम के साथ रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की जांच भी ध्यान से कर लें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।