UP Co-operative Bank Result 2026: यूपी को-ऑपरेटिव में विभिन्न पदों के लिए जारी हुआ रिजल्ट, एक क्लिक से करें तुरंत डाउनलोड
यूपी को-ऑपरेटिव में विभिन्न पदों पर आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए रिजल्ट जारी किया गया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Co-operative Bank Result 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड करें रिजल्ट।
कुल 116 पदों पर होगी भर्ती।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा बोर्ड (UPCISB) ने विभिन्न पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह रिजल्ट मैनेजर, जूनियर मैनेजर, असिस्टेंट कैशियर, असिस्टेंट/टाइपिस्ट और असिस्टेंट इंजीनियर पदों के लिए जारी किया गया है। जो उम्मीदवार इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे। वे UPCISB की ऑफिशियल वेबसाइट upcisb.upsdc.gov.in पर जाकर पीडीएफ फॉर्मेट में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
इन 6 तरीकों से डाउनलोड करें रिजल्ट
यूपी को-ऑपरेटिव में विभिन्न पदों के लिए रिजल्ट की घोषणा की गई है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे बताए गए इन 6 स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upcisb.upsdc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद UP Co-operative Bank Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन
यूपी को-ऑपरेटिव द्वारा जारी किए गए रिजल्ट के मुताबिक इस परीक्षा में कुल 184 उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए चयनित किया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं। उन्हें जल्द ही साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। फिलहाल साक्षात्कार तिथि की घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इंटरव्यू तिथि से संबंधित जानकारी के लिए नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।
यह भी पढ़ें: CBSE Datesheet 2027: उल्टी गिनती शुरू, कभी भी जारी हो सकती है कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट