विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP TGT Bharti 2026: यूपी में टीजीटी के 17,735 पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक, जल्द कर लें अप्लाई

Published: Sat, 21 Nov 2026 06:10 PM (IST)

यूपी टीजीटी के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

UP TGT recruitment 2026: जल्द करें आवेदन।

UP TGT recruitment 2026: जल्द करें आवेदन।

HighLights

  1. आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक।

  2. कुल 17,735 पदों पर होगी भर्ती।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में निकली टीजीटी के कुल 17,735 पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 23 नवंबर तक मौका है। जो उम्मीदवार टीजीटी के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। लेकिन किसी कारणवश अभी तक UP TGT Bharti 2026 के लिए आवेदन नहीं कर सके हैं। उन्हें सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें। 23 नवंबर के बाद उम्मीदवारों को आवेदन करने का मौका नहीं दिया जाएगा।

17,735 पदों पर होगी भर्ती

यूपी में टीजीटी के कुल 17,735 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसमें 16193 पद बालक विद्यालय और 1542 पद बालिका विद्यालय के लिए आरक्षित किए गए हैं।

रजिस्ट्रेशन फीस

रजिस्ट्रेशन फीस कैटेगरी वाइज निर्धारित है। उम्मीदवार आवेदन करने के लिए अपनी कैटेगरी के आधार पर रजिस्ट्रेशन फीस नीचे देख सकते हैं।

  1. जनरल/ओबीसी: 1,000 रुपये
  2. एससी/एसटी: 500 रुपये
  3. दिव्यांग: 300 रुपये

आयु-सीमा

01 जुलाई, 2026 के आधार पर न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 62 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।

परीक्षा का स्वरूप

लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 360 अंकों के 120 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा 2 घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक अंक की कटौती भी की जाएगी। परीक्षा में सही उत्तर के लिए 3 अंक और गलत सवाल के लिए एक अंक की कटौती की जाएगी। 

इस डेट पर होगा एग्जाम

यूपी टीजीटी परीक्षा का आयोजन 23 और 24 दिसंबर, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा उत्तर प्रदेश की विभिन्न एग्जाम सेंटर में आयोजित कराई गई जाएगी। परीक्षा से कुछ दिन एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 

 

यह भी पढ़ें: रेलवे में 2,861 पदों पर निकली भर्ती, मेरिट के आधार पर होगा सिलेक्शन; न्यूनतम 15 साल के युवा भी कर सकते हैं अप्लाई

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।