विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP TET Revised Result 2026: यूपी टीईटी परीक्षा का रिवाइज्ड रिजल्ट जल्द होगा जारी, नतीजों का पुराना लिंक वेबसाइट से डी-एक्टिवेट

Published: Mon, 02 Nov 2026 05:33 PM (IST)

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा जल्द ही यूपी टीईटी का रिवाइज्ड रिजल्ट (UP TET New Result 2026) जारी ...और पढ़ें

UP TET Revised Result 2026

UP TET Revised Result 2026

HighLights

  1. 148 प्रश्नों के हिसाब से रिवाइज्ड रिजल्ट होगा जारी।

  2. इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के बाद 2 क्वेश्चन मूल्यांकन से बाहर।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी टीईटी (UPTET) परीक्षा के विवादित प्रश्नों और उत्तर कुंजी को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए परीक्षा नियामक प्राधिकरण (PNA) को दोबारा से संशोधित परिणाम जारी करने का आदेश दिया है। इसके बाद अब जल्द ही उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से नए सिरे से सभी उम्मीदवारों का रिजल्ट तैयार कर घोषित किया जायेगा।

कब तक जारी हो सकता है रिजल्ट

यूपी टीईटी में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों को बता दें कि अभी आयोग द्वारा रिजल्ट जारी होने की ऑफिशियल डेट का एलान नहीं किया गया है। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि यूपी में चल रही कई टीचर भर्तियों में अभ्यर्थियों को अधिक मौके दिए जा सकें इसके लिए जल्द ही रिजल्ट जारी किया जा सकता है।

पहले का रिजल्ट लिंक वेबसाइट से डी-एक्टिवेट

आयोग द्वारा यूपी टीईटी का रिजल्ट 26 अगस्त को जारी किया गया था। उसके बाद से ही नतीजों का लिंक वेबसाइट पर एक्टिव था लेकिन अब इसे UPESSC द्वारा डी-एक्टिवेट कर दिया गया है।

up tet result 2026

नतीजे आते ही इन स्टेप्स से परिणाम कर सकेंगे चेक

  • यूपीटीईटी रिजल्ट जारी होते ही सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर UPTET Result पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके साइन इन पर क्लिक करना होगा।
  • स्कोरकार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

नए रिजल्ट से किसे होगा फायदा

इलाहबाद हाई कोर्ट द्वारा दिए गए इस आदेश के बाद परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों के परिणाम पर पड़ेगा। 148 अंकों के आधार पर पुनर्मूल्यांकन होने से कट-ऑफ का दायरा नए सिरे से तय होगा, जिससे 1 या 2 नंबरों से पात्रता परीक्षा पास करने से चूके अभ्यर्थियों को बहुत बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- UPTET 2026: इलाहबाद हाई कोर्ट ने दो सवाल हटाए, अब 148 प्रश्नों के आधार पर रिवाइज्ड रिजल्ट होगा जारी; पढ़ें डिटेल 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।