UP TET 2026: 4 वर्ष बाद होने जा रही यूपी टीईटी परीक्षा में हुए कई बदलाव, आवेदन से पहले ही चेक कर लें पूरी डिटेल
यूपी टीईटी परीक्षा के लिए इस बार आवेदन 27 मार्च से लेकर 26 अप्रैल तक लिए जायेंगे। एग्जाम के लिए ...और पढ़ें

up tet 2026 notification
HighLights
यूपी टीईटी के लिए नोटिफिकेशन जारी।
4 वर्ष आयोजित होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। प्रदेश में पहली बार राज्य सरकार की ओर से गठित उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) का आयोजन किया जायेगा जिसके लिए आयोग की ओर से नोटिफिकेशन (UP TET 2026 Notification) जारी कर दिया गया है। अधिसूचना के मुताबिक इस एग्जाम के लिए आवेदन 27 मार्च से लेकर 26 अप्रैल 2026 तक लिए जायेंगे। उत्तर प्रदेश में यह परीक्षा 4 सालों के बाद आयोजित की जा रही है।
UP TET 2026 Dates: यूपी टीईटी के लिए महत्वपूर्ण डेट्स
| नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | 20 मार्च 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट होने की तिथि | 27 मार्च 2026 |
| फॉर्म भरने एवं फीस जमा करने की अंतिम तिथि | 26 अप्रैल 2026 |
| आवेदन में संशोधन एवं शुल्क समायोजन की अंतिम तिथि | 1 मई 2026 |
| यूपी टीईटी एग्जाम डेट | 2, 3 व 4 जुलाई 2026 |
इस बार हुए कई बदलाव
आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन में पिछली परीक्षा के अनुसार कई बदलाव किये गए हैं। सभी उम्मीदवार यहां से नए नियमों को अच्छे पढ़ लें और उसी के अनुसार एग्जाम के लिए आवेदन करें।
OTR जरूरी
इस बार टीईटी एग्जाम के लिए आवेदन करने के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना आवश्यक होगा। छात्रों को फॉर्म भरने से पहले सभी आवश्यक जानकारी भरते हुए पहले ओटीआर करना होगा। इसके बाद वे लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर पाएंगे।
प्राइमरी लेवल की परीक्षा के लिए BEd वाले कर पाएंगे अप्लाई, लेकिन ब्रिज कोर्स होगा जरूरी
इस बार की नोटिफिकेशन में प्राइमरी लेवल की परीक्षा के लिए बीएड (BEd) वालों को भी योग्य माना गया है लेकिन सुप्रीम कोर्ट की ओर से इस पर पहले ही रोक लगाई जा चुकी है ऐसे में अभ्यर्थियों में कन्फ्यूजन बना हुआ है।
लेकिन, आपको बता दें कि आयोग की ओर से साफ कहा गया है कि प्राइमरी लेवल की परीक्षा के लिए बीएड वाले अप्लाई तो कर सकेंगे लेकिन नियुक्ति के दो वर्ष के भीतर उन्हें 6 महीने का सेतु पाठ्यक्रम (ब्रिज कोर्स) करना अनिवार्य होगा। नहीं तो इस परीक्षा का कोई मतलब नहीं होगा।

अंतिम वर्ष व सेमेस्टर वाले कर पाएंगे अप्लाई
आवेदन के लिए आयोग की ओर से पात्रता में भी बदलाव किया गया है। पहले की अधिसूचना के मुताबिक इस परीक्षा में वे उम्मीदवार भाग ले सकते हैं जिन्होंने डीएलएड/ बीएड/ डीएड के पहले वर्ष या सेमेस्टर में एडमिशन लिया हो। लेकिन, इस बार की नोटिफिकेशन के मुताबिक टीईटी परीक्षा में केवल वे ही छात्र आवेदन कर सकेंगे जो डीएलएड/ बीएड/ डीएड के अंतिम वर्ष या सेमेस्टर में पढ़ रहे हों।
