विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPTET 2026: उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए नोटिफिकेशन जारी, रजिस्ट्रेशन इस दिन से होंगे शुरू

Published: Sat, 21 Mar 2026 12:36 PM (IST)

उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। परीक्षा का आयोजन जुलाई ...और पढ़ें

UPTET 2026 exam date: जुलाई माह में होगी परीक्षा।

UPTET 2026 exam date: जुलाई माह में होगी परीक्षा।

HighLights

  1. आवेदन 27 मार्च से शुरू।

  2. आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट-2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार यूपी टीईटी परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं। वे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जल्द ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे। आयोग की ओर से (UPTET 2026) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 27 मार्च, 2026 से शुरू कर दी जाएगी। इसके साथ ही इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 26 अप्रैल, 2026 तक इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन करने के लिए पात्रता मानदंड

इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक पूरा किया हो। इसके साथ ही कक्षा 1 से 5 तक टीईटी परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास डीएलएड और कक्षा 6 से 8 टीईटी परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास डीएलएड, बीएड या बीएलएड की डिग्री होनी चाहिए।

परीक्षा पैटर्न कक्षा 1 से 5 यूपी टीईटी के लिए

इस परीक्षा में उम्मीदवारों से बाल विकास एवं शिक्षण विधि, हिंदी, अंग्रेजी, गणित और पर्यावरण विषय से 150 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन का प्रावधान नहीं किया गया है।

परीक्षा पैटर्न कक्षा 6 से 8 यूपी टीईटी के लिए

यूपी टीईटी की परीक्षा में उम्मीदवारों से बाल विकास एवं शिक्षण विधि, हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, सामाजिक विज्ञान आदि विषयों से सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए अंक की कटौती नहीं की जाएगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे तीस मिनट निर्धारित की गई है।

इस दिन होगी परीक्षा

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से (UPTET 2026) परीक्षा का आयोजन 02, 03 और 04 जुलाई, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए एग्जाम सिटी स्लिप 22 जून, 2026 को जारी की जाएगी। इसके साथ ही 30 जून तक जारी किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: UPPSC Mains Admit Card 2026: यूपी पीएससी मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट यहां से करें डाउनलोड