यूपी टीईटी 2026-27 के लिए कल से स्टार्ट होंगे आवेदन, जान लें पात्रता फीस व आवेदन का तरीका
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2027 के लिए आवेदन कल यानी 24 नवंबर से स्टार्ट हो रहे हैं। आवेदन से जुड़ी जानकारी जैसे- योग्यता, फीस, एप्लीकेशन प्रॉसेस की पूरी डिटेल यहां से चेक कर सकते हैं।

UP TET 2026-27: यूपी टीईटी के लिए 24 नवंबर से आवेदन स्टार्ट।
HighLights
24 नवंबर से 23 दिसंबर तक यूपी टीईटी फॉर्म भरने का मौका।
26 व 27 फरवरी 2027 को आयोजित होगी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट द्वारा सरकारी शिक्षक बनने के लिए पात्रता परीक्षा को अनिवार्य कर दिया है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2027 के लिए कल यानी 24 नवंबर से आवेदन स्टार्ट हो रहे हैं। जो भी अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक भर्ती में भाग लेना चाहते हैं वे इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
टीईटी फॉर्म भरने के लिए योग्यता एवं मापदंड
यूपी टीईटी परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों का बीएड/ B.Ed Special Exam/ DELED/ 4 वर्षीय बीएलएड/ बीए बीएड/ बीएससी बीएड उत्तीर्ण होना चाहिए। जो अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर में अध्ययनरत हैं वे इस परीक्षा में भाग लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण डेट्स
| कार्यक्रम | डेट्स |
| विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि | 24 नवंबर 2026 |
| ऑनलाइन पंजीकरण (OTR)/ आवेदन स्टार्ट होने की डेट | 24 नवंबर 2026 |
| फॉर्म भरने एवं शुल्क जमा करने की लास्ट डेट | 23 दिसंबर 2026 |
| एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करने की अंतिम तिथि | 27 दिसंबर 2026 |
| एग्जाम डेट | 26 व 27 फरवरी 2027 |
आवेदन का तरीका
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भरना होगा। फॉर्म भरने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना आवश्यक होगा। ऐसे में उम्मीदवार मांगी गई डिटेल भरकर पहले ओटीआर कर लें। इसके बाद वे लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर पाएंगे।
- सबसे पहले साइट upessc.up.gov.in पर विजिट करें।
- इसके बादUPTET-2027 ऑनलाइन आवेदन फॉर्म के लिंक पर क्लिक करें।
- अब New Candidate पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी भर लें।
- इसके बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें।
- निर्धारित फीस जमा करें और फॉर्म को सबमिट करके एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
आवेदन फीस
परीक्षा के लिए आवेदन करने के साथ निर्धारित फीस जाम करना अनिवार्य है तभी आपका फॉर्म स्वीकार होगा। जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को 1000 रुपये जमा करना होगा। इसके अलावा एससी, एसटी वर्ग के लिए फीस 500 रुपये एवं दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए फीस 300 रुपये निर्धारित है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।