UP School Holidays 2027: यूपी में 15 दिन की विंटर वेकेशन, होली-दिवाली पर भी मिलेगी लंबी छुट्टी; यहां देखें कैलेंडर
यूपी सरकार की ओर से UP School Holidays List 2027 जारी कर दी गई है। यहां देखें आखिर 2027 में स्कूलों में कितनी दिनों की छुट्टियां होगी।

UP School Holidays 2027
HighLights
यूपी में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल।
15 दिन की होगा विंटर वेकेशन।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से School Winter Vacation 2026-27 की घोषणा कर दी गई है। ऑफिशियल कैलेंडर के मुताबिक स्कूलों में कुल 26 सार्वजनिक छुट्टियां रहेगी और UP School Vacation Dates के आधार पर स्कूलों व कॉलेजों में छुट्टियों तय की जाएंगी।
15 दिन का होगा विंटर वेकेशन
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी किए गए कैलेंडर के मुताबिक स्कूली छात्रों को साल के शुरुआत में ही लंबी छुट्टियां दी जाएगी। स्कूलों में 31 दिसंबर से लेकर 14 जनवरी, 2027 तक विंटर वेकेशन रहेगा। इसके साथ ही 15 जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह जयंती का भी छात्रों को अवकाश मिलेगा। ऐसे में विंटर वेकेशन के बाद उत प्रदेश में स्कूल सीधा 16 जनवरी, 2027 को खुलेंगे।
शुरूआती 3 महीनों में इस दिन होगा अवकाश
विंटर वेकेशन के अतिरिक्त शुरुआती तीन महीनों यानी जनवरी, फरवरी और मार्च में भी प्रमुख दिनों पर उत्तर प्रदेश के स्कूलों में अवकाश रहेगा। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस, 20 फरवरी, 2027 को संत रविदास जयंती, 06 मार्च के दिन महाशिवरात्रि और 10 मार्च को ईद-उल-फितर के अवसर पर स्कूलों में अवकाश रहेगा।
होली पर मिलेगा लंबा ब्रेक
साल 2027 के कैलेंडर के अनुसार छात्रों को मार्च के महीने यानी होली त्योहार के अवसर पर भी स्कूलों से लंबा ब्रेक मिलेगा। 22 मार्च को होलिका दहन, 23 मार्च को होली और 26 मार्च को गुड फ्राइडे के अवसर पर छात्रों को स्कूलों से छुट्टी मिलेगी। इसके साथ ही अप्रैल महीने में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती और 09 अप्रैल को महावीर जयंती के कारण स्कूल बंद रहेंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।