UP Sainik School Admit Card 2026 Out: यूपी सैनिक स्कूल प्रवेश-परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां upsainikschool.org से करें डाउनलोड
यूपी सैनिक स्कूल प्रवेश-परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड की घोषणा कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
-1795856444496_m.webp)
UP Sainik School Admit Card 2026 Link: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
यूपी सैनिक स्कूल प्रवेश-परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी।
आधिकारिक वेबसाइट से करें डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी सैनिक स्कूल सोसाइटी की ओर से यूपी सैनिक स्कूल प्रवेश-परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवार ने यूपी सैनिक स्कूल प्रवेश-परीक्षा में भाग लेने के लिए पंजीकरण किया था। वे छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिये UP Sainik School Admit Card 2026 प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
इन 5 तरीकों से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
यूपी सैनिक स्कूल प्रवेश-परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsainikschool.org विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर UP Sainik School Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करें।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
कब होगा एंट्रेंस एग्जाम
एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन यूपी के विभिन्न एग्जाम सेंटर में 20 दिसंबर 2026 को आयोजित कराई जाएगी। इस प्रवेश-परीक्षा में उम्मीदवारों से अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, गणित और इंटेलिजेंस विषय से 200 नंबर के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा 2 घंटे 30 मिनट के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा के पश्चात 24 दिसंबर को आंसर-की जारी की जाएगी।
इस डेट पर जारी होगा रिजल्ट
सैनिक स्कूल प्रवेश-परीक्षा का परिणाम 30 दिसंबर, 2026 को जारी किया जाएगा। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में पास होंगे। उन्हें 01 से 28 फरवरी, 2027 के बीच इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारी जैसे अपना नाम, अभिभावक का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम आदि की जांच ध्यान से कर लें।